सिंधु घाटी सभ्यता | Indian History Notes (Interactive)
अध्याय 1
सिंधु घाटी सभ्यता
Indus Valley Civilization
PSC UPSC NET (NTA)
One Liner तथ्य
हड़प्पा सभ्यता को सिंधु घाटी सभ्यता भी कहते हैं, यह कांस्य युग (Bronze Age) की सभ्यता थी। सबसे पहले खोजा गया स्थल हड़प्पा (1921, दयाराम साहनी) है, और मोहनजोदड़ो की खोज 1922 में राखालदास बनर्जी ने की। यह नगरीय सभ्यता सुनियोजित नालियों के लिए प्रसिद्ध है, तथा प्रमुख फसलें गेहूँ और जौ थीं, साथ ही कपास का भी साक्ष्य मिलता है।
प्रमुख उद्धरण
"सिंधु घाटी के लोगों ने नगर नियोजन में अद्वितीय कौशल दिखाया।" – जॉन मार्शल
Did You Know? सिंधु लिपि अब तक पूर्णतः पढ़ी नहीं जा सकी है। यह दाएं से बाएं लिखी जाती थी।