आधुनिक भारत का इतिहास- कांग्रेस एवं अन्य राजनीतिक संस्थाएं
आज के पोस्ट आधुनिक भारत का इतिहास- कांग्रेस एवं अन्य राजनीतिक संस्थाएं संबंधी पोस्ट में परीक्षापयोगी प्रश्नों को देखेंगे जो प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अत्यंत उपयोगी है ।
इतिहास संबंधी महत्वपूर्ण पोस्ट हेतु इस लिंक पर जाए
इसके अलावा नीचे दिए गए लिक से आप यूटयूब चैनल GK BUCKET STUDY TUEB पर वीडियो भी देख सकते हैं । समय समय पर हमारी टीम द्वारा पोस्ट को अपडेट करते हुए नए एवं महत्वपूर्ण प्रश्नों को भी जोड़ा जाता है इसलिए समय-समय पर हमारे वेवसाइट पर विजिट करते रहे ।
कांग्रेस एवं अन्य राजनीतिक संस्थाएं
1836 में स्थापित बंगाल के प्रथम राजनीतिक संगठन का नाम था- बंगभाषा प्रकाशिका सभा
जमींदारों के हितों की रक्षा हेतु लैंड होल्डर सोसाइटी नामक राजनीतिक संगठन की स्थापना कब हुई – 1838
लैंडहोल्डर सोसाइटी और बंगाल ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी के विलय से 1851 में किस नए संस्था का जन्म हुआ- ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन
भारतीयों में राष्ट्रीयता की भावना को जाग्रत करने हेतु 1875 में इंडिया लीग की स्थापना किसके द्वारा की गयी- शिशिर घोष
किसने 1875 में हाउस ऑफ कॉमंस में एक याचिका प्रस्तुत करते हुए ब्रिटिश संसद में भारत के प्रत्यक्ष प्रतिनिधित्व की मांग की-पूना सार्वजनिक सभा
इंडियन एसोसिएशन के संस्थापक कौन थे- एस एन बनर्जी तथा आनंद मोहन बोस
सिविल सेवा परीक्षा में अधिकतम आयु 21 से कम कर 19 वर्ष किए जाने पर किस भारतीय संगठन द्वारा भारतीय सिविल सेवा आंदोलन चलाया गया- इंडियन एसोसिएशन
किस भारतीय नेता को ब्रिटिश द्वारा इंडियन सिविल सर्विस से बर्खास्त किया गया था- सुरेंद्रनाथ बनर्जी
सुरेंद्रनाथ बनर्जी द्वारा स्थापित संगठन जिसका 1886 में इंडियन नेशनल कांग्रेस में विलय हो गया- इंडियन नेशनल कॉन्फ्रेंस
भारत में राजनीतिक सुधारों को लेकर विरोध करने वाले पहले भारतीय कौन थे- सुरेंद्रनाथ बनर्जी
1885 में मुंबई प्रेसीडेंसी एसोसिएशन के संस्थापक में शामिल थे- फिरोजशाह मेहता, के टी तैलंग तथा बदरुद्दीन तैयबजी
दादा भाई नैरोजी ने लंदन में भारतीय मामलों पर बहस करने और भारत के कल्याण हेतु अंग्रेज सरकार को प्रोत्साहित करने हेतु किस संस्था का गठन किया- ईस्ट इंडिया एसोसिएशन
ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमंस का चुनाव लड़ने वाले प्रथम भारतीय कौन है थे- W.C. बनर्जी
देवेंद्र नाथ टैगोर द्वारा 1852 में ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन की स्थापना कहां पर की गई-कोलकाता
लंदन में स्थापित प्रमुख संस्थाएं | |
ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी | 1839 |
ईस्ट इंडिया एसोसिएशन | 1866 |
नेशनल इंडिया एसोसिएशन | 1867 |
इंडियन सोसाइटी | 1872 |
किसके सुझाव पर भारतीय राष्ट्रीय संघ का नाम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस रखा गया- दादाभाई नैरोजी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन
- संस्थापक- ए ओ ह्यूम
- अध्यक्ष- व्योमेश चन्द्र बनर्जी
- सचिव- ए.ओ. ह्यूम
- स्थल- बम्बई
- प्रतिनिधियों की संख्या- 72
अन्य तथ्य-
- प्रथम पारसी अध्यक्ष– दादा भाई नैरोजी, 1886- कलकता अधिवेशन
- प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष- बदरुद्दीन तैययबजी, 1887- मद्रास
- प्रथम अंग्रेज अध्यक्ष- जार्ज यूले, 1888- इलाहाबाद
- प्रथम महिला अध्यक्ष- ऐनी बेसेंट, 1917, कलकत्ता
- प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष- सरोजनी नायडू, 1925- कानपुर
- प्रथम कार्यकारी अध्यक्ष- हकीम अजमल खां, अहमदाबाद- 1921
- प्रथम भारतीय मूल की विदेशी महिला अध्यक्ष- नलिनी सेन गुप्ता, 1933- कलकत्ता
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत का वायसराय था-लार्ड डफरिन
- हरमिट ऑफ शिमला किसे कहा जाता है- ए ओ ह्यूम
‘कांग्रेस की स्थापना का मुख्य लक्ष्य ब्रिटिश साम्राज्य को छिन्न-भिन्न होने से बचाना था’ यह कथन है- लाला लाजपत राय
कांग्रेस को सूक्ष्मदर्शीय अल्पसंख्यक जनता का प्रतिनिधि बताते हुए उसका मजाक उड़ाया था- लार्ड डफरिन ने
‘कॉन्ग्रेस क्षय रोग से मरने ही वाली है’- अरविंद घोष
‘कांग्रेस के लोग पदों के भूखे राजनीतिज्ञ है’- बंकिम चंद्र चटर्जी
1889 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की शाखा कहाँ खोली गई-इंग्लैंड में
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के पीछे ब्रिटिश सरकार का उद्देश्य क्या था-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को सेफ्टी वाल्व के रूप में प्रयोग करना
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का समर्थन पाने के लिए 1889 में एक समिति गठित की गयी उस समिति का सभापति कौन था- विलियम डिग्बी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्वाधीनता संग्राम में संलिप्त होने से उसके साथ ब्रिटिश सरकार का रवैया कैसा हो गया- पहले सहयोग का था फिर उदासीन फिर विरोध करने की और बाद में दमन की नीति अपनाने लगी
लाल, बाल एवं पाल त्रिगुट का नेता जो कांग्रेस के अध्यक्ष बने- लाला लाजपत राय
1905 में बनारस अधिवेशन की अध्यक्षता- गोपाल कृष्ण गोखले
1906 में कोलकाता कांग्रेस अधिवेशन के अध्यक्षता – दादाभाई नरोजी
कांग्रेस के किस अधिवेशन में दादा भाई नौरोजी ने पहली बार स्वराज की मांग रखी-1906
1887 ईस्वी में किसने इंग्लैंड में भारतीय सुधार समिति की स्थापना की- दादाभाई नैरोजी
1892 में ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमंस के लिए फिंसवरी सीट से किस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में दादाभाई नरोजी चुनाव जीता- लिबरल पार्टी
नरम दल और गरम दल के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का विभाजन कब हुआ- सूरत अधिवेशन, 1907
पहली महिला जिसने सबसे पहले 1890 में कांग्रेस को सम्बोधित किया- कादम्बिनी गांगुली
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन जिसमें महिला अध्यक्ष का चुनाव किया गया- कलकत्ता अधिवेशन, 1917, एनी बेसेंट
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष बनी-सरोजनी नायडू,1925
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वह अधिवेशन जिसमें बाल गंगाधर तिलक ने अभिव्यक्त किया था, स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, मैं उसे लेकर रहूंगा- लखनऊ अधिवेशन, 1916
वह व्यक्ति जो जेल में रहते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य किया- सी आर दास, 1921- अहमदाबाद
नोट-उस समय सी आर दास जेल में थे अतः इनके प्रतिनिधि के रूप में हकीम अजमल खाँ ने अध्यक्ष का कार्यभार सँभाला
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आरम्भिक नेताओं को उदारवादी क्यों कहा गया- क्योंकि उन नेताओं पर ब्रिटिश उदारवाद का पूरा-पूरा प्रभाव था
भारतीयों को पहले की अपेक्षा अधिक राजनीतिक अधिकार देने के लिए ‘इण्डियन काउंसिल एक्ट’ कब पारित किया गया- 1892
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 27वां अधिवेशन कहां हुआ- बांकीपुर
“कांग्रेस पतन के लिए लड़खड़ा रही है और मेरी बड़ी इच्छा है कि जब तक मैं भारत में हूं, कांग्रेस की शांतिपूर्ण समाप्ति में सहयोग करना है”- लार्ड कर्जन
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद किसने सुझाव दिया था कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को समाप्त कर दिया जाए- महात्मा गांधी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वह अधिवेशन जिसमें एक गवर्नर जनरल ने भाग लिया था- 1915, बम्बई अधिवेशन, लार्ड विलिग्टन
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1920 के नागपुर अधिवेशन की अध्यक्षता की- सी विजयराघवाचारी
कांग्रेस के 1922 में गया अधिवेशन की अध्यक्षता की-चितरंजन दास
सबसे ज्यादा बार कांग्रेस का आयोजन कहां पर हुआ- कलकत्ता
1925 के कानपुर अधिवेशन में किसने पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव रखा किन्तु वह पारित नहीं हो पाया- हसरत मोहानी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एकमात्र अधिवेशन जिसकी अध्यक्षता महात्मा गांधी ने की- बेलगांव अधिवेशन, 1924
वर्ष 1938 के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हरिपुरा अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की- सुभाष चन्द्र बोस ने
लगातार 6 वर्ष तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे-अबुल कलाम आजाद
जब भारत स्वतंत्र हुआ उस समय कांग्रेस के अध्यक्ष थे- जे.बी. कृपलानी
जन-गण-मन पहली बार गाया गया- कलकता अधिवेशन, 1911
कांग्रेस के किस अधिवेशन में कांग्रेस के संविधान का निर्माण किया गया- 1908, मद्रास
1916 के लखनऊ अधिवेशन की अध्यक्षता किसके द्वारा की गयी- ए सी मजूमदार
सबसे कम उम्र के कांग्रेस अध्यक्ष बनने का गौरव अबुल कलाम आजाद को कब प्राप्त हुआ- 1923, दिल्ली में हुए विशेष अधिवेशन में
कांग्रेस का पहला अधिवेशन जो किसी गांव में हुआ- 1937 का फैजपुर अधिवेशन (अध्यक्षता- जवाहरलाल नेहरू)
1939 में त्रिपुरी अधिवेशन में सुभाष चन्द्र बोस द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद किसे अध्यक्ष चुना गया- राजेन्द्र प्रसाद
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु पहली बार मतदान किस अधिवेशन में हुए- त्रिपुरी
आज के पोस्ट आधुनिक भारत का इतिहास- कांग्रेस एवं अन्य राजनीतिक संस्थाएं संबंधी पोस्ट में परीक्षापयोगी प्रश्नों को आपने देखा । संपूर्ण आधुनिक भारत के महत्वपूर्ण प्रश्नों को आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से वीडियो को यूटयूब पर भी देख सकते हैं ।
