कनाडा (राजधानी: ओटावा)

कनाडा (राजधानी: ओटावा)

हाल ही में, कनाडा ने अपने इतिहास की दूसरी सबसे भीषण वनाग्नि (वाइल्डफायर) मौसम का सामना किया।

भौगोलिक अवस्थिति


  • यह उत्तरी अमेरिका महादेश के उत्तरी भाग में स्थित है। 
  • इसके पूर्व में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में प्रशांत महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर है।
  • पड़ोसी: यह संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ दुनिया की सबसे लंबी स्थलीय सीमा साझा करता है। 
    • इसकी समुद्री सीमाएं फ्रांस (सेंट पियरे और मिकेलॉन) और डेनमार्क (ग्रीनलैंड) से लगती हैं।

भौगोलिक विशेषताएं

  • क्षेत्रफल: यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है।
    • विश्व में सबसे अधिक क्षेत्रफल रूस का है। 
  • स्थलाकृतियां: इनमें आर्कटिक टुंड्रा, विशाल बोरियल वन, रॉकी पर्वत और उपजाऊ घास के मैदान शामिल हैं।
  • ताजा जल:, कनाडा की झीलों और नदियों में दुनिया का लगभग 20% ताजा जल भंडार हैं।
  • ग्रेट लेक्स: पांच ग्रेट लेक्स कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्राकृतिक सीमा बनाती हैं। 
  • पांच ग्रेट लेक्स हैं; सुपीरियर, मिशिगन, ह्यूरोन, ओंटारियो और एरी। इन पांच झीलों में से, केवल मिशिगन झील पूरी तरह से संयुक्त राज्य अमेरिका के भीतर स्थित है।
See also  पश्चिमी घाट से एस्परगिलस सेक्शन निगरी की दो नई प्रजातियाँ
Scroll to Top