छत्तीसगढ़ की खनिज सम्पदा

छत्तीसगढ़ की खनिज सम्पदा 

Chhattisgarh ki khanij sampada

 
 छत्तीसगढ़ की खनिज सम्पदा / CHHATTISGARH KI KHANIJ SAMPADA
छत्तीसगढ़ खनिज सम्पदा की दृस्टि से  भरापूरा राज्य है यहाँ  28 प्रकार के खनिज पाए जाते है जिसमे से 20 प्रकार के खनिज का उत्खनन किया जाता है –
खनिजों का वर्गीकरण :-
खनिजों का वर्गीकरण उसकी  उपयोगिता  ,खनिज के गुण , एवं प्रयोग के आधार पर निम्न  वर्गों में विभाजित किया जा सकता है –
    गुण के अधार पर :-
1. धात्विक खनिज (metallic minerals):-
लोहस (लौह अयस्क ) 
लौह  मिश्र धातु (मैग्नीज  ,क्रोमियम ,कोबाल्ट, मालिब्डेनम , निकल ,टंगस्टन ,वेंकियम और फेरोफास्फोरस )
अलौह धातुएं (बाक्साइड , तांबा ,सीसा ,टिन ,जस्ता  आदि )
बहुमूल्य धातुएं (सोना ,चांदी ,प्लेटिनम  आदि )
परमाणु खनिज (यूरेनियम ,और थोरियम )
2. अधात्विक खनिज (non metallic minerals ):-
अधात्विक खनिज छत्तीसगढ़ में धात्विक खनिज के साथ अधात्विक खनिज पदार्थ पाए जाते है। जिनका उपयोग  अलग -अलग कार्यों के लिए किया जाता है। 
  1. उर्वरक खनिज ( नाइट्रेट ,फास्फेट ,पोटाश )
  2. मणि खनिज (हिरा ,पन्ना ,लाल ,मारकाट ,आपल इत्यादि )
  3. भुद्रव्य खनिज (जिप्सम ,नमक , गंधक ,चुना पत्थर इत्यादि )
3. खनिज ईंधन:- इसके अंतर्गत पेट्रोलियम ,प्राकृतिक गैस तथा कोयला आते है।

राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की स्थिति :-

 
  • खदान भण्डारण की दृस्टि  प्रदेश का स्थान – तीसरा 
  • उत्पादन की दृस्टि से प्रदेश का स्थान  – पांचवा 
  • प्रदेश में कुल खानो की संख्या – 215 
  • देश के कुल खानो का प्रतिशत – 6. 1 %
  • मुख्य खनिज उत्पादन में प्रदेश का प्रतिशत –-8. 2 %
  • सम्पूर्ण भारत में टीन का एक  मात्र उत्पादन राज्य – छत्तीसगढ़ 
  • खनिज राजस्व की दृस्टि से छत्तीसगढ़ का स्थान – कुल उत्पान का 16 % 
  • खनिज राजस्व आय में स्थान – दूसरा 
  • डोलोमाइट के उत्पादन में छत्तीसगढ़ का देश में स्थान – पहला 
See also  विकास शील छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव नियुक्त
खनन कार्य :-
छत्तीसगढ़ में प्राप्त खनिज सम्पदा की खनन कार्य  हेतु राज्य सरकार और केंद्र सरकार की कई उपक्रम कार्यरत है जिसमे लौह अयस्क की खनन NMDC द्वारा तो कोयला SECL  वही बाक्साइड की खनन CSMDC द्वारा किया जा रहा है। 
 
1.लौह अयस्क :- केंद्र सरकार के NMDC(NATION MINERAL  DEVLOPMENT                       CORPORATION  )-
 केंद्र सरकार का उपक्रम है इसकी  स्थापना – 1958 किया गया था वर्तमान में इसे नवरत्न कंपनियों में से एक  है इस उपक्रम का प्रशासनिक नियंत्रण भारत सरकार के खनिज एवं ईस्पात मंत्रालय कराती है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में किरंदुल ,एवं बचोली लौह खदान एवं कर्णाटक में दोनिमलाई और कुमारस्वामी खदान पर कार्य संपादन कर रहा है। छत्तीसगढ़ के दो खदान में राज्य सरकार के साथ संयुक्त रूप से कार्य कर रही है जिसमे बैलाडीला के दो खदान है।  
 
2. कोयला  :- CI (कोल् इण्डिया ) SECL SOUTH ESTERN COAL FILLED LIMITED SECL-
स्थापना –  1987 मुख्यालय बिलासपुर  ये कोल् इंडिया(CI) की एक सहायक उपक्रम है जिसका मुख्यालय बिलासपुर  में स्थित है कोल् इंडिया द्वारा  इसकी स्थापना की गयी थी। ये छत्तीसगढ़ में कोलया उत्पादन क्षेत्र पर कार्य कराता है। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय  से इसका सञ्चालन होता है। 
 
3. टीन :- CSMDC (C .G. मिनिरल डेवलोपमेन्ट कार्पोरेशन )
4. बाक्साइड :-  CSMDC (C .G. मिनिरल डेवलोपमेन्ट कार्पोरेशन )
 CSMDC  का मुख्यलय रायपुर में है 
छत्तीसगढ़ में इसका गठन -01 मई  2001  
Scroll to Top