छत्तीसगढ़ सीमा तथा विस्तार

छत्तीसगढ़ सीमा तथा विस्तार

  • छत्तीसगढ़ राज्य 17.46° उत्तरी अक्षांश से 24.5° उत्तरी अक्षांश तथा 80.15° पूर्वी देशांतर से 84.24° पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है।
  • क्षेत्रफल: 135,192 वर्ग किलोमीटर (2011 की गणना के अनुसार)।
  • शासकीय आंकड़ों में छ.ग.राज्य  का क्षेत्रफल में देश में 9 वाँ स्थान है।
  • छ.ग.राज्य देश के दक्कन पठार से लगा हुआ है। यह प्रायद्वीपीय पठार का हिस्सा है।
  • राज्य की आकृति सी-हॉर्स (समुद्री-घोड़ा) के समान है।
  • यह भू आवेष्ठित प्रदेश है। जिसका कोई समुद्री तट नही है। इसकी सीमा किसी दुसरे देश की सीमा से नहीं लगती।
  • इसकी सीमा 7 राज्यों को छूती है। उत्तरप्रदेश, झारखण्ड, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश।
  • उत्तर में बलरामपुर जिला उत्तरप्रदेश से लगती है।
  • दक्षिण में सबसे लम्बी सीमा उड़ीसा से 8 जिले जुड़े है। जशपुर, रायगढ़, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागाव, बस्तर एवं सुकमा।
  • उत्तरपूर्व में झारखण्ड से 2 जिले जशपुर एवं बलरामपुर की सीमा है।
  • दक्षिण में आन्ध्र प्रदेश से 2 जिले बीजापुर एवं सुकमा की सीमा है।
  • तेलंगाना- संलग्न जिले: सुकमा, बीजापुर
  • दक्षिण पश्चिम में महाराष्ट्र से 4 जिले नारायणपुर, बीजापुर, कांकेर एवं राजनांदगाँव की सीमा है।
  • पश्चिम में मध्य प्रदेश से 7 जिले राजनांदगाँव, कवर्धा, मुंगेली, बिलासपुर, कोरिया, सुरजपुर एवं बलरामपुर की सीमा है।

सीमावर्ती राज्य और संबंधित जिले: छत्तीसगढ़ की सीमा 7 पड़ोसी राज्यों से लगती है:

  1. उत्तर प्रदेश
    • संलग्न जिला: बलरामपुर
  2. झारखंड
    • संलग्न जिले: जशपुर, बलरामपुर
  3. ओडिशा
    • संलग्न जिले: जशपुर, रायगढ़, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा
    • ओडिशा के साथ छत्तीसगढ़ की सबसे लंबी अंतर्राज्यीय सीमा है।
  4. आंध्र प्रदेश
    • संलग्न जिला: सुकमा (छत्तीसगढ़ की सबसे छोटी सीमा आंध्र प्रदेश से लगती है)।
  5. तेलंगाना
    • संलग्न जिले: सुकमा, बीजापुर
  6. महाराष्ट्र
    • संलग्न जिले: बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, राजनांदगांव
  7. मध्य प्रदेश
    • संलग्न जिले: राजनांदगांव, कवर्धा, मुंगेली, बिलासपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर
See also  छत्तीसगढ़ का धरातलीय स्वरुप

अन्य तथ्य:

  • छत्तीसगढ़ के 18 जिले अन्य राज्यों की सीमाओं से जुड़े हुए हैं।
  • 9 जिले ऐसे हैं, जो किसी भी राज्य की सीमा से जुड़े नहीं हैं।
Scroll to Top