झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन

चर्चा में क्यों?

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक संरक्षक और झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

मुख्य बिंदु 

शिबू सोरेन के बारे में:

  • व्यक्तिगत विवरण: 
    • जन्म: 11 जनवरी 1944, रामगढ़, झारखंड (पूर्व में बिहार)
    • मृत्यु: 4 अगस्त 2025
    • प्रसिद्ध उपनाम: दिशोम गुरुजी
    • जनजातीय समुदाय: संथाल जनजाति
  • राजनीतिक विरासत:
    • वर्ष 1972 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की स्थापना की।
    • झारखंड राज्य के गठन के आंदोलन में महत्त्वपूर्ण नेतृत्वकर्त्ता रहे।
    • 38 वर्षों से अधिक समय तक JMM का नेतृत्व किया तथा राज्य की राजनीति में व्यापक प्रभाव डाला।
    • झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में तीन बार कार्य किया (20052008 और 2009–2010)
      • राजनीतिक उत्तराधिकारीहेमंत सोरेन (झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री, 2025 तथा JMM के अध्यक्ष)।
  • राजनीतिक जीवन एवं संघर्ष:
    • उन्होंने JMM की स्थापना A.K. रॉय और बिनोद बिहारी महतो के साथ मिलकर की, जिसका उद्देश्य झारखंड के आदिवासियों के लिये एक स्वतंत्र राज्य का निर्माण था।
    • JMM ने झारखंड आंदोलन का सशक्त रूप से नेतृत्व किया और वर्ष 2000 में राज्य गठन में निर्णायक भूमिका निभाई।
    • वे 8 बार लोकसभा सांसद तथा 3 बार राज्यसभा सांसद रहे।
    • उन्होंने केंद्रीय कोयला मंत्री (3 अलग-अलग कार्यकाल) के रूप में भी कार्य किया।
  •  
See also  प्रोजेक्ट लायन और IUCN ग्रीन स्टेटस ऑफ़ स्पीशीज (PROJECT LION AND IUCN GREEN STATUS OF SPECIES)
Scroll to Top