डेनमार्क (राजधानी: कोपेनहेगन)

डेनमार्क (राजधानी: कोपेनहेगन)

भारत और डेनमार्क ने ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। इस साझेदारी का उद्देश्य आर्थिक संबंधों और हरित विकास (Green Growth) को बढ़ाना, रोजगार के अवसर पैदा करना और पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते को लागू करने में योगदान देना है।

भौगोलिक अवस्थिति

  • डेनमार्क उत्तरी यूरोप का एक नॉर्डिक और स्कैंडिनेवियाई देश है। यह जटलैंड प्रायद्वीप का हिस्सा है और यूरोपीय संघ का सदस्य है।
  • स्थलीय सीमा: जर्मनी से लगती है।
  • सीमावर्ती जल निकाय: पश्चिम में उत्तरी सागर और पूर्व में बाल्टिक सागर अवस्थित हैं।
  • डेनमार्क द्वारा शासित दो विदेशी क्षेत्र हैं – ग्रीनलैंड (दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप) और फ़ैरो द्वीप समूह

भौगोलिक विशेषताएं

  • द्वीप समूह: डेनमार्क लगभग 400 द्वीपों से मिलकर बना द्वीप-समूह है। इनमें सबसे बड़ा द्वीप ज़ीलैंड (Zealand) है।
  • सबसे लंबी नदी: गुडेना (Gudenå)।
  • जलवायु: उत्तर अटलांटिक की गर्म जल धारा (गल्फ स्ट्रीम) यहाँ की जलवायु को संतुलित बनाए रखती है। यहां पूरे साल बारिश होती रहती है।
See also  भारतीय समाज पर सिनेमा का प्रभाव । सिनेमा और समाज (Cinema and Society)
Scroll to Top