प्रथम बोडोलैंड महोत्सव

प्रथम बोडोलैंड महोत्सव

5-16 नवंबर, 2024 के मध्य नई दिल्ली में प्रथम बोडोलैंड महोत्सव (Bodoland Mohotsov) का आयोजन किया गया; इस महोत्सव का उद्घाटन 15 नवंबर, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।

  • प्रथम बोडोलैंड महोत्सव का विषय “समृद्ध भारत के लिए शांति और सद्भाव” है, जिसमें बोडो समुदाय के साथ-साथ बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के अन्य समुदायों की समृद्ध संस्कृति, भाषा और शिक्षा पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है।
  • महोत्सव का उद्देश्य न केवल बोडोलैंड में बल्कि असम, पश्चिम बंगाल, नेपाल और उत्तर पूर्व के अन्य अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले स्वदेशी बोडो लोगों को एकीकृत करना है।
  • इसका एक अन्य उद्देश्य बोडोलैंड की सांस्कृतिक और भाषाई विरासत, पारिस्थितिक जैव विविधता और पर्यटन क्षमता की समृद्धि का लाभ उठाना भी है।
  • यह महोत्सव ऐतिहासिक बोडो शांति समझौते के बाद बोडोलैंड क्षेत्र में शांति की बहाली का भी जश्न मनाता है। इस समझौते पर 27 जनवरी, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हस्ताक्षर किए गए थे।
See also  छत्तीसगढ़ से कोस्टारिका को फोर्टिफाइड चावल कर्नेल का पहला निर्यात
Scroll to Top