फिनलैंड (राजधानी: हेलसिंकी)
- फिनलैंड, इजराइल और फिलिस्तीनियों के लिए ‘दो-राज्य समाधान (टू-स्टेट सॉल्यूशन)’ का समर्थन करने वाले देशों की सूची में शामिल हो गया।
भौगोलिक अवस्थिति
- अवस्थिति: फिनलैंड उत्तरी यूरोप में स्थित देश है।
- सीमावर्ती राष्ट्र: इसके उत्तर में नॉर्वे, पूर्व में रूस और उत्तर-पश्चिम में स्वीडन स्थित हैं।
- सीमावर्ती जल निकाय: दक्षिण में फिनलैंड की खाड़ी, दक्षिण-पश्चिम में बोथनिया की खाड़ी, और बाल्टिक सागर।
भौगोलिक विशेषताएं
- भू-भाग: यह देश घने जंगलों, लगभग 56,000 झीलों और विशाल दलदली भूमि से युक्त है।
- प्रमुख क्षेत्र: तटीय मैदान, लेक डिस्ट्रिक्ट, लैपलैंड की उच्च-भूमि।
- सर्वोच्च शिखर: माउंट हल्टी (1,328 मीटर)।
- आर्कटिक से जुड़ी विशेषताएं: देश का एक-तिहाई भाग आर्कटिक सर्कल के उत्तर में स्थित है।
0 Comments