बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का समापन
चर्चा में क्यों?
4 से 15 मई 2025 तक सरकार की खेलो इंडिया पहल के तहत, खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का 7वाँ संस्करण बिहार में आयोजित किया गया।
मुख्य बिंदु
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के बारे में:
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार के पाँच ज़िलों ( पटना, राजगीर, बेगूसराय, गया और भागलपुर) में किया गया।
- जबकि तीन प्रमुख स्पर्द्धाएँ- जिमनास्टिक, शूटिंग और साइकिलिंग, नई दिल्ली में आयोजित की गईं थी।
- गजसिम्हा इस बार के खेलों का शुभंकर था।
- 12 दिवसीय यह आयोजन 27 खेलों में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 285 स्वर्ण पदक प्रदान किये गये।
- शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य:
- महाराष्ट्र ने कुल 158 पदक (58 स्वर्ण, 47 रजत, 53 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया।
- यह राज्य अब तक 5 बार (2019, 2020, 2023, 2024, 2025) कुल पदकों में अग्रणी रहा है।
- हरियाणा 117 पदकों (39 स्वर्ण) के साथ दूसरे और राजस्थान 60 पदकों (24 स्वर्ण) के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
- बिहार का प्रदर्शन:
- मेज़बान बिहार ने कुल 36 पदक (7 स्वर्ण, 11 रजत, 18 कांस्य) जीते। खेलों के छठे संस्करण में 21वें स्थान पर रहने वाले बिहार ने इस वर्ष 6 स्थानों की छलांग लगाते हुए 15वाँ स्थान प्राप्त किया।
- यह पहली बार है जब बिहार ने इतने अधिक पदक जीते।
- महाराष्ट्र ने कुल 158 पदक (58 स्वर्ण, 47 रजत, 53 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया।
शीर्ष 10 राज्य / केंद्र शासित प्रदेश:
स्थान | राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
1 | महाराष्ट्र | 58 | 47 | 53 | 158 |
2 | हरियाणा | 39 | 27 | 51 | 117 |
3 | राजस्थान | 24 | 12 | 24 | 60 |
4 | कर्नाटक | 17 | 26 | 15 | 58 |
5 | दिल्ली | 16 | 20 | 32 | 68 |
6 | तमिलनाडु | 15 | 21 | 29 | 65 |
7 | उत्तर प्रदेश | 14 | 20 | 18 | 52 |
8 | केरल | 12 | 5 | 8 | 25 |
9 | मणिपुर | 11 | 8 | 11 | 30 |
10 | मध्य प्रदेश | 10 | 9 | 13 | 32 |
खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG)
- KIYG भारत में स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिये एक राष्ट्रीय स्तर की बहु-विषयक खेल प्रतियोगिता है।
- प्रधानमंत्री ने वर्ष 2018 में नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एरिना में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण की शुरुआत की।
- वर्ष 2019 में इनका नाम बदलकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स कर दिया गयाI
- ये भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल का हिस्सा हैं।
- इसका उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और ज़मीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाना है।
- ये गेम्स दो श्रेणियों में आयोजित किये जाते हैं:
- 17 वर्ष से कम उम्र के स्कूली छात्र
- 21 वर्ष से कम उम्र के कॉलेज के छात्र।
- खेलो इंडिया ऐप
- वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री ने खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिये खेलो इंडिया ऐप लॉन्च किया था।
- यह ऐप लोगों को खेल आयोजनों के बारे में अपडेट रहने में मदद करता है और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देता है।
0 Comments
