बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस
चर्चा में क्यों?
रक्षाबंधन 2025 (09 अगस्त ) के अवसर पर , बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी वाटिका, पटना में एक पेड़ को राखी बांधकर और पौधे लगाकर ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ (वृक्ष संरक्षण दिवस) मनाया।
प्रमुख बिंदु
- ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ 13 अगस्त 2012 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर शुरू किया गया था ।
- इसके उद्देश्यों में शामिल हैं:
- पर्यावरण संरक्षण पर जन जागरूकता को बढ़ावा देना।
- वृक्ष संरक्षण और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना।
- जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना ।
- राज्य में हरियाली विस्तार और इको-पर्यटन को समर्थन देना।
- सरकार जल-जीवन-हरियाली जैसी योजनाओं और जन जागरूकता अभियानों के माध्यम से बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण , इको-टूरिज्म और वन्यजीव संरक्षण को भी बढ़ावा दे रही है।
0 Comments
