भारत ने बोलीविया को खसरा-रूबेला के प्रकोप से निपटने के लिए 3 लाख वैक्सीन की खुराक भेजी है।
भौगोलिक अवस्थिति
यह दक्षिण अमेरिका के पश्चिम-मध्य भाग में स्थित है।
यह एक स्थल-रुद्ध (Landlocked) देश है।
सीमा साझा करने वाले देश: इसके उत्तर और पूर्व में ब्राजील, दक्षिण-पूर्व में पराग्वे, दक्षिण में अर्जेंटीना, दक्षिण-पश्चिम में चिली और उत्तर-पश्चिम में पेरू अवस्थित हैं।
भौगोलिक विशेषताएं
यहाँ मुख्य रूप से एंडीज पर्वतमाला (कार्डिलेरा पर्वत श्रेणी) का विस्तार है।