Skip to content

भारतपोल पोर्टल का शुभारंभ

संदर्भ:

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘भारतपोल’ पोर्टल का शुभारंभ किया, जिसे कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए विकसित किया गया है।

भारत के केंद्रीय गृह मंत्री ने भगोड़ों का पता लगाने तथा तेजी से अंतर्राष्ट्रीय सहायता उपलब्ध कराने में भारतीय अन्वेषण एजेंसियों की दक्षता बढ़ाने हेतु ‘भारतपोल’ (BHARATPOL) पोर्टल लॉन्च किया है।

  • भारतपोल (BHARATPOL) पोर्टल: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा विकसित यह पोर्टल केंद्रीय और राज्य एजेंसियों को रियल टाइम जानकारी साझा करने के लिये अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) से जुड़ने की सुविधा प्रदान करता है तथा यह पिछली प्रणाली को प्रतिस्थापित करता है, जिसमें केवल CBI को यह पहुँच प्राप्त थी।
    • भारतपोल साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी जैसे बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय अपराधों से निपटने के लिये अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को प्रभावी रूप से समन्वित करता है।
    • यह पोर्टल रेड नोटिस तथा अन्य इंटरपोल नोटिसों से संबंधित कार्रवाई को तेज़ करेगा, जिससे क्षेत्रीय स्तर के पुलिस अधिकारियों के लिये अपराधों से निपटना सरल हो जाएगा।
  • क्षमता निर्माण: CBI को भारतपोल के प्रयोग पर राज्यों को प्रशिक्षण देने तथा प्रभावी सुनवाई हेतु तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू करने का कार्य सौंपा गया है।

भारतपोल का शुभारंभ भारत की कानून प्रवर्तन क्षमताओं, विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और अपराधों के नियंत्रण में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है।

  • इस पोर्टल का प्रबंधन CBI द्वारा किया जाएगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि CBI ही भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (NCB-नई दिल्ली) के रूप में कार्य करती है।

भारतपोल के पांच प्रमुख मॉड्यूल

  • कनेक्ट: सभी भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को इंटरपोल के NCB-नई दिल्ली के विस्तार के रूप में कार्य करने में सक्षम बनाता है।
  • इंटरपोल नोटिस: भारत एवं विश्व में कहीं भी अपराधियों को तेजी से लोकेट करने के लिए वैज्ञानिक आधार पर एक व्यवस्था प्रदान करता है।
  • संदर्भ: विदेशों में जांच के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहायता प्राप्त करना और प्रदान करना सरल बनाता है।
  • ब्रॉडकास्ट: 195 देशों से सहायता के लिए अनुरोध ब्रॉडकास्ट के माध्यम से तुरंत उपलब्ध होंगे।
  • संसाधन: दस्तावेजों के आदान-प्रदान और प्रबंधन तथा क्षमता निर्माण पहलों को सुगम बनाता है।
See also  तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA)

संभावित लाभ

  • यह अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक जांच अनुरोधों को संभालने के लिए एक एकीकृत मंच के रूप में कार्य करेगा। साथ ही, केंद्रीय, राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सहयोग को बेहतर बनाएगा।
  • अंतर्राष्ट्रीय अपराधों के बढ़ते खतरे का समाधान करेगा: अर्थात् साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी, मानव तस्करी और संगठित अपराध।
  • अपराध नियंत्रण: इंटरपोल डेटाबेस तक पहुंच से अधिकारी डेटा का विश्लेषण करने, अपराध रोकथाम रणनीति विकसित करने और अपराधियों को अधिक प्रभावी ढंग से पकड़ने में सक्षम होंगे।
  • इससे सजायाफ्ता अपराधियों की विदेशों से भारत में प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया सरल हो जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) के बारे में 

  • स्थापना: इसकी स्थापना 1923 में की गई थी। इंटरपोल विश्व का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय पुलिस संगठन है।
  • मुख्यालय: ल्योन (फ्रांस) में स्थित है। 
  • सदस्य: 196 देश। 
  • उद्देश्य: अंतर्राष्ट्रीय अपराध से निपटने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच वैश्विक सहयोग को सुगम बनाना।
  • प्रमुख कार्य: रेड नोटिस जैसे अलर्ट जारी करना; आपराधिक गतिविधियों पर डेटाबेस बनाए रखना; सदस्य देशों को प्रशिक्षण, संसाधन आदि के साथ सहायता प्रदान करना।
अन्य संबंधित जानकारी 

पूरा नाम: – अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय अपराधों के खिलाफ सहायता और वास्तविक समय कार्रवाई के लिए प्रसारण केंद्र ।

भारतपोल केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा विकसित पोर्टल है, जिसका उद्देश्य भारत में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को अंतर्राष्ट्रीय पुलिस बलों के साथ अधिक कुशलतापूर्वक काम करने में सहयोग करना है।

भारतपोल, इंटरपोल के साथ तीव्र एवं अधिक प्रत्यक्ष संचार को सक्षम बनाकर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को सुचारू बनाएगा।

यह वास्तविक समय सहायता प्रदान करके अंतरराष्ट्रीय अपराधों से जुड़ी आपराधिक जांच में तेजी लाएगा।

See also  पंबन ब्रिज

भारतपोल के पांच प्रमुख मॉड्यूल हैं – कनेक्ट, इंटरपोल नोटिस, संदर्भ, प्रसारण और संसाधन।

  • कनेक्ट के माध्यम से , हमारी सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियां अनिवार्य रूप से इंटरपोल की राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (NCB-New Delhi)  के रूप में कार्य करेंगी।
  • इंटरपोल के 195 सदस्य देशों से सहायता के अनुरोध प्रसारण मॉड्यूल पर उपलब्ध होंगे।
  • संसाधन मॉड्यूल से दस्तावेजों और संसाधनों का आदान-प्रदान और प्रबंधन आसान हो जाएगा।

 CBI द्वारा भारतपोल के विकास के कारण 

  • CBI भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (NCB -नई दिल्ली) के रूप में कार्य करती है और इंटरपोल के माध्यम से भारत में सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को 195 अन्य देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से जोड़ती है ।
  • वर्तमान में भारतीय एजेंसियां ईमेल, पत्र और फैक्स के माध्यम से इंटरपोल के साथ समन्वय करती हैं जिससे जांच में देरी होती है।
  • भारतपोल की शुभारंभ इस प्रक्रिया को तीव्र और अधिक कुशल बनाने के लिए की गई है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय अपराध बढ़ रहे हैं और त्वरित अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता है।

भारतपोल पोर्टल की मुख्य विशेषता

  • एकीकृत मंच: यह पोर्टल CBI  को इंटरपोल (NCB-नई दिल्ली) के रूप में भारत में सभी कानून प्रवर्तन प्राधिकरणों, पुलिस अधीक्षकों (SPs) और पुलिस आयुक्तों (CPs) के साथ एकीकृत करता है जिससे अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए एकीकृत दृष्टिकोण सुनिश्चित होता है।
  • त्वरित सूचना प्रसार: यह पोर्टल CBI और NCB को 195 देशों से प्राप्त आपराधिक खुफिया जानकारी और आदान (इनपुट) को भारत में सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ तेजी से साझा करने में सक्षम बनाता है जिससे महत्वपूर्ण जानकारी तक वास्तविक समय पर पहुंच जाती है।
  • सरलीकृत अनुरोध तंत्र: यह पोर्टल, फ्रंटलाइन पुलिस अधिकारियों को मानकीकृत टेम्पलेट्स का उपयोग करके 195 इंटरपोल सदस्य देशों से सरल और त्वरित अंतर्राष्ट्रीय सहायता का अनुरोध करने की अनुमति देता है।
  • इंटरपोल नोटिस का उपयोग बढ़ाना: यह पोर्टल रेड कॉर्नर नोटिस अनुरोधों और इंटरपोल के अन्य रंग-कोडित नोटिसों का मसौदा तैयार करना सरल बना देगा। इससे वैश्विक स्तर पर अपराध, अपराधियों और अपराध की आय पर प्रभावी नज़र रखने में मदद मिलेगी।
  • क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण: यह पोर्टल प्रासंगिक दस्तावेजों, टेम्पलेट्स और प्रशिक्षण संसाधनों तक पहुंच भी प्रदान करता है, जिससे फ्रंटलाइन अधिकारियों की विदेशों में जांच करने और इंटरपोल के माध्यम से प्रभावी ढंग से विदेशी सहायता प्राप्त करने की क्षमता में वृद्धि होती है।
See also  प्राइमेट इन पेरिल रिपोर्ट: द वर्ल्ड्स 25 मोस्ट एन्डेंजर्ड प्राइमेट्स 2023-2025
Scroll to Top