भाषिणी परियोजना

भाषिणी परियोजना

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री ने ई-श्रम पोर्टल पर बहुभाषी कार्यक्षमता का शुभारंभ किया है।
  • भाषिणी परियोजना के माध्यम से ई-श्रम पोर्टल को उन्नत किया गया है। इससे अब यह पोर्टल संविधान में अनुसूचित सभी 22 भाषाओं में उपलब्ध होगा। पहले यह पोर्टल केवल अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़ और मराठी में था।

भाषिणी परियोजना के बारे में

  • इसे 2022 में शुरू किया गया था।
  • मंत्रालय: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)।
  • यह व्यापक राष्ट्रीय भाषा अनुवाद मिशन (NLTM) का हिस्सा है।
  • यह एक ऐसा टूल है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से भारतीय भाषाओं का अनुवाद कर सकता है और कई भाषाओं में काम करने की सुविधा प्रदान करता है।
  • उद्देश्य: भाषा संबंधी बाधाओं को समाप्त करना तथा नागरिकों को उनकी मूल भाषा में स्पीच व पाठ्य सामग्री और सेवाएं प्रदान करना।
See also  यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल (UNESCO WORLD HERITAGE SITES)
Scroll to Top