मध्य प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन बोर्ड का पुरस्कार मिला
चर्चा में क्यों?
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में इंडिया ट्रैवल अवार्ड्स 2025 में मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड (MPTB) को सर्वश्रेष्ठ राज्य पर्यटन बोर्ड का पुरस्कार प्रदान किया।
मुख्य बिंदु
- पुरस्कार के बारे में:
- यह पुरस्कार मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड (MPTB) के पर्यटन क्षेत्र में असाधारण योगदान को सम्मानित करने के लिये प्रदान किया गया है, जिसमें नवाचार, उत्कृष्टता और सतत् विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।
- वर्ष 2017 में स्थापित, मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड सार्वजनिक-निजी भागीदारी, सतत् विकास, निवेशकों के लिये सुगमता, कौशल विकास और पर्यटन स्थलों के वैश्विक प्रचार के माध्यम से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देता है।
- पर्यटन क्षमता:
- मध्य प्रदेश प्राचीन मंदिरों, वन्यजीव अभयारण्यों और लोक परंपराओं का घर है, जो सांस्कृतिक तथा प्राकृतिक अनुभवों का अद्वितीय मिश्रण प्रस्तुत करता है।
- राज्य की विकसित होती अवसंरचना का उद्देश्य पर्यटकों को विश्व स्तरीय पर्यटन अनुभव प्रदान करना, “भारत के हृदय” के रूप में इसकी पहचान को और मज़बूत करना तथा ज़िम्मेदार पर्यटन के लिये वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाना है।
- इंडिया ट्रैवल अवार्ड्स:
- इंडिया ट्रैवल अवार्ड्स एक राष्ट्रीय मंच है, जो यात्रा और आतिथ्य उद्योग में उपलब्धियों को पहचानने तथा सम्मानित करने के लिये स्थापित किया गया है।
- यह ऑनलाइन मतदान आधारित होने के कारण निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करता है तथा भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा समर्थित है।
वर्ष 2025 में मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा प्राप्त पुरस्कारों की सूची | |
पुरस्कार | श्रेणी / मान्यता |
पर्यटन, यात्रा और आतिथ्य पुरस्कार 2025 | मेले और त्योहारों को बढ़ावा देने के लिये सर्वश्रेष्ठ राज्य |
पर्यटन, यात्रा और आतिथ्य पुरस्कार 2025 | प्रचार और प्रसार के लिये सर्वश्रेष्ठ राज्य |
VETA (बहुमुखी उत्कृष्टता यात्रा पुरस्कार 2025) | प्रमुख विरासत पर्यटन स्थल |
SATTE 2025, IICC, नई दिल्ली | सर्वश्रेष्ठ राज्य पर्यटन पुरस्कार |
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड | खजुराहो नृत्य महोत्सव के 51वें संस्करण में सबसे लंबा शास्त्रीय नृत्य मैराथन के लिये |
0 Comments