मिलमेडिकॉन-2025

मिलमेडिकॉन-2025

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में सैन्य परिवेश में शारीरिक और मानसिक आघात (Physical and Mental Trauma in Military Settings) पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, मिलमेडिकॉन-2025 (MILMEDICON-2025) का उद्घाटन किया।

संबंधित तथ्य

  • यह सम्मेलन संपूर्ण विश्व में सैन्य चिकित्सा में नवाचारों, चुनौतियों और सुधारों पर केंद्रित है।
  • यह आयोजन सैन्य नर्सिंग सेवा के 100 वर्ष पूरे होने और युद्ध चिकित्सा के क्षेत्र में नारी शक्ति के महत्त्व को प्रदर्शित करने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
  • यह भारतीय सेना के “सुधार वर्ष” को चिह्नित करता है।
  • इसे अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने और परिचालन स्थितियों में ‘ट्रॉमा’ संबंधी देखभाल क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक रणनीतिक पहल के रूप में रखा गया है।

मुख्य बिंदु 

  1. वैश्विक सहयोग (Global Cooperation)
    • 15 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ सशस्त्र बल, शिक्षाविद और नागरिक विशेषज्ञ
    • रणनीतिक संवाद और चिकित्सा नवाचार के लिए मंच।
  2. आघात (ट्रॉमा) देखभाल सुधार (Trauma Care Reforms)
    • उन्नत युद्ध आघात (ट्रॉमा) देखभाल प्रोटोकॉल।
    • हताहतों को शीघ्र निकालने के लिए युद्धक्षेत्र प्रतिक्रिया मॉडल
    • वैश्विक संघर्ष क्षेत्रों से प्राप्त उदाहरणों को भारतीय सिद्धांत में समाहित करना।
  3. प्रौद्योगिकी एकीकरण (Technology Integration)
    • सैन्य स्वास्थ्य सेवा में AI: पूर्वानुमानित निदान, टेली मेडिसन (Telemedicine) तथा अभिलेखीकरण।।
    • चिकित्सकों के लिए सिमुलेशन और VR -आधारित प्रशिक्षण।
  4. कॉम्बैट मेडिसिन में महिलाएँ (Women in Combat Medicine)
    • युद्ध क्षेत्रों में महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिकाओं को मान्यता।
    • सैन्य नर्सिंग सेवा शताब्दी- रक्षा स्वास्थ्य सेवा में महिलाओं के योगदान की पुष्टि।

सामरिक महत्त्व 

  • युद्धक्षेत्र में आघात के दौरान जीवित रहने की दर में सुधार करके परिचालन तत्परता को बढ़ाता है।
  • उच्च जोखिम युक्त, प्रतिकूल वातावरणों के लिए सुदृढ़ स्वास्थ्य देखभाल ढाँचे का निर्माण करता है।
  • वैश्विक रक्षा-चिकित्सा सहयोग में भारत की भूमिका को सुदृढ़ करता है।
  • सशस्त्र बलों की लॉजिस्टिक और सहायता प्रणालियों में व्यापक सुधारों को संरेखित करता है।
See also  'नया रणनीतिक EU-भारत एजेंडा'
Scroll to Top