रवांडा (राजधानी: किगाली)

रवांडा (राजधानी: किगाली)

रवांडा ने सेंट्रल अफ्रीकन स्टेट्स आर्थिक समुदाय (ECCAS) से स्वयं को अलग कर लिया है।

  • ECCAS मध्य अफ्रीका में क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने वाला एक संगठन है।

भौगोलिक अवस्थिति:

  • यह एक स्थल-रुद्ध देश है जो पूर्व-मध्य अफ्रीका में भू-मध्य रेखा के दक्षिण में स्थित है।
  • भूमि सीमाएं: इसके उत्तर में युगांडा, पूर्व में तंजानिया, दक्षिण में बुरुंडी, और पश्चिम में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो है।

भौगोलिक विशेषताएं:

  • पूर्वी अफ्रीका की महान झीलों में से एक किवु झील, रवांडा और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के बीच स्थित है।
  • प्राथमिक खनिज संसाधन: टिन (कैसिटेराइट) और टंगस्टन (वोल्फ्राम)।
  • रवांडा के प्रमुख नृजातीय समूह हुतु और तुत्सी हैं।
  • रिफ्ट घाटी: रवांडा का पूर्वी क्षेत्र ग्रेट रिफ्ट वैली का हिस्सा है, जो एक भू-गर्भीय दरार है और पूर्वी अफ्रीका में फैली हुई है।
See also  प्रोजेक्ट लायन और IUCN ग्रीन स्टेटस ऑफ़ स्पीशीज (PROJECT LION AND IUCN GREEN STATUS OF SPECIES)
Scroll to Top