राष्ट्रीय खेल दिवस 2025

राष्ट्रीय खेल दिवस 2025

राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के बारे में

  • वर्ष 2025 की थीम: “एक घंटा, खेल के मैदान में (Ek Ghanta, Khel ke Maidan Main)”
  • केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा 29 से 31 अगस्त, 2025 के बीच एक राष्ट्रव्यापी फिटनेस आंदोलन का शुभारंभ किया गया।
  • फिट इंडिया मिशन के नेतृत्व में।

महत्त्व

  • भारत में खेल और फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देता है।
  • यह पहल जीवनशैली संबंधी रोगों की रोकथाम हेतु प्रतिदिन 60 मिनट की शारीरिक गतिविधि के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाती है।
  • ओलंपिक आदर्शों (उत्कृष्टता, मित्रता, सम्मान) और पैरालंपिक सिद्धांतों (साहस, दृढ़ संकल्प, प्रेरणा, समानता) के बारे में जागरूकता बढ़ाना।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

  • पहली बार वर्ष 2012 में आयोजित किया गया।
  • प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में भारत के राष्ट्रपति निम्नलिखित पुरस्कार प्रदान करते हैं:
    • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (सर्वोच्च खेल सम्मान)।
    • अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, और अन्य।
  • सरकारी योजनाओं को शुरू करने के लिए एक मंच के रूप में उपयोग किया जाता है, जैसे– खेलो इंडिया कार्यक्रम (वर्ष 2018)।

मेजर ध्यानचंद के बारे में

  • जन्म: 29 अगस्त 1905, इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश)।
  • कॅरियर: वर्ष 1928, 1932, 1936 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया एवं 3 स्वर्ण पदक जीते।
  • अपने असाधारण कौशल के लिए “हॉकी के जादूगर (Wizard of Hockey)” के रूप में प्रसिद्ध।
  • भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान (राजीव गांधी खेल रत्न) का नाम बदलकर वर्ष 2021 में उनके नाम पर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार रखा गया।
See also  सागरेश्वर वन्यजीव अभयारण्य
Scroll to Top