Skip to content

वर्ष 2018 में भारत के संयुक्त सैन्य अभ्यास

भारत का संयुक्त सैन्य अभ्यास 2018

वर्ष 2018
जिमेक्स 2018भारत और जापान के बीच तीसरा संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास JIMAX 2018 आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हुआ था।
युद्ध अभ्यास 2018रक्षा सहयोग और सामरिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका की सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास का 14वां संस्करण उत्तराखंड के चौबटिया में 16 सितम्बर से 29 सितम्बर के मध्य आयोजित किया गया था।
काजिंद 2018भारत और कजाख्स्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास जिसे कजाख्स्तान में 10 से 23 सितम्बर के मध्य आयोजित किया गया था।
सागरमाथा फ्रेंडशिप II, 2018चीन एवं पड़ोसी देश नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का दूसरा संस्करण चीन के दक्षिण पश्चिम सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदू में 17 सितम्बर से 27 सितम्बर 2018 के मध्य आयोजित किया गया था।
वोस्तोक, 2018रूस द्वारा वृहद स्तर पर 11 सितम्बर से 17 सितम्बर 2018 के मध्य संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास का आयोजन किया गया था।
वरुण, 2018भारत एवं फ्रांस की नौसेनाओं के मध्य संयुक्त द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास वरुण 2018 तीन समुद्री क्षेत्रों अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर में आयोजित हुआ था।
स्लिनेक्स, 2018भारत एवं श्रीलंका की नौसेनाओं के संयुक्त अभ्यास का छठा संस्करण श्रीलंका में 07 से 13 सितंबर 2018 के मध्य आयोजित किया गया था।
ककाडूरॉयल ऑस्ट्रेलिया नौसेना द्वारा आयोजित और रॉयल ऑस्ट्रेलिया वायु सेना द्वारा समर्थित महत्वपूर्ण बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास का आयोजन 29 अगस्त से 15 सितंबर 2018 के मध्य किया गया था। इस युद्ध अभ्यास में 27 देशों ने भाग लिया था। भारतीय नौसेना के पोत सहयाद्री ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया।
पिच ब्लैक 2018भारत और ऑस्ट्रेलिया की वायु सेनाओं के बीच तीन साप्ताहिक पिच ब्लैक 2018′ (पीबी -18) नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन 24 जुलाई से 18 अगस्त 2018 के मध्य किया गया था। पिच ब्लैक एक्सरसाइज रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना (आरएएएफ) द्वारा आयोजित एक द्विवार्षिक रोजगार युद्ध अभ्यास है। आइएएफ के दल में 145 एयर-योद्धा होंगे, जिनमें गरुड कमांडो टीम, चार सुखोई -30 एमकेआइ लड़ाकू विमान, एक सी-130 और सी-17 परिवहन विमान शामिल हुए थे।
अभ्यास मैत्री, 2018भारतीय सेना और रॉयल थाई सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास थाईलैंड में 06 से 09 अगस्त 2018 के मध्य आयोजित किया गया था।
नौसेना अभ्यास मालाबार, 2018भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास का 22वां संस्करण फिलिपीन सागर में 07 से 16 जून 2018 के मध्य आयोजित किया गया।
सूर्य किरण, 2018भारत और नेपाल के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण 30 मई से 12 जून 2018 के मध्य पिथौरागढ़, उत्तराखंड में संपन्न हुआ।
हरीमऊ शक्ति 2018भारत और मलेशिया रक्षा सहयोग के एक हिस्से के रूप में मलेशिया के घने जंगलों में 30 अप्रैल से 13 मई 2018 के मध्य संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन किया गया।
विन्बैक्स, 2018भारत और वियतनाम के मध्य पहला द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास, जबलपुर मध्य प्रदेश में 29 जनवरी से 03 फरवरी 2018 के मध्य संपन्न हुआ।
वज्र प्रहार, 2018भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास जनवरी 2018 में अमेरिका में आयोजित किया गया।
गरुड़ शक्ति VIभारत और इंडोनेशिया की सेना के मध्य फरवरी 2018 में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित किया गया।
इन-बीएन कॉर्पैटभारत और बांग्लादेश की नौसेना सेना के मध्य 2018 में इस संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया था।
See also  भारतपोल पोर्टल का शुभारंभ
Scroll to Top