छत्तीसगढ़ को वर्ष 2025 में प्राप्त राष्ट्रीय पुरस्कार | CG Awards

छत्तीसगढ़ को वर्ष 2025 में प्राप्त राष्ट्रीय पुरस्कार | CG Awards

National Awards Received by Chhattisgarh

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट (बड़े राज्यों की श्रेणी में)

  • कारण: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उत्कृष्ट क्रियान्वयन व लाभ वितरण
  • सम्मानित जिले: राज्य के मोहला – मानपुर- चौकी और सक्ति को बेस्ट परफॉर्मिंग जिला चुना गया।

आधार सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान

  • कारण: 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का बायोमैट्रिक आधार अपडेट, विशेष रूप से 5–7 वर्ष और 15–17 वर्ष आयु वर्ग

विश्व क्षय दिवस पर छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान : टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि पर देश में प्रथम स्थान

विश्व क्षय (टीबी) दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य को “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान” में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सर्वाधिक अनुपात हेतु प्रदान किया गया। उल्लखेनीय है कि भारत सरकार द्वारा 2023 में “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत” की परिकल्पना की गई थी। पहले ही वर्ष छत्तीसगढ़ की 2260 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया था, जबकि वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 4102 पंचायतों तक पहुँच गई, जो देश में सर्वाधिक अनुपात दर्शाता है।

See also  छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक गीत
Scroll to Top