वैभव सूर्यवंशी ने एक सीज़न में सर्वाधिक छक्कों का IPL रिकॉर्ड तोड़ा

वैभव सूर्यवंशी ने एक सीज़न में सर्वाधिक छक्कों का IPL रिकॉर्ड तोड़ा

चर्चा में क्यों? 

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में एक एकल IPL सीज़न में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है और उन्होंने क्रिस गेल के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। 

मुख्य बिंदु:

  • ऐतिहासिक उपलब्धि: वैभव सूर्यवंशी एकल IPL सीज़न में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं और उन्होंने टूर्नामेंट का एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
  • टूटा रिकॉर्ड: 238 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाने और 72 छक्के जड़ने के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने IPL के इतिहास को बदल कर रख दिया; उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए पावर-हिटिंग (आक्रामक बल्लेबाजी) का एक नया मानक स्थापित किया है।
  • फ्रेंचाइजी: वह इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • वैभव सूर्यवंशी: 
    • वह बिहार के रहने वाले बाएँ हाथ के बल्लेबाज़ हैं।
    • 13 वर्ष की आयु में वह IPL 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) द्वारा ₹1.1 करोड़ में खरीदे जाने के बाद IPL अनुबंध हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।
    • 14 वर्ष की आयु में वह गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मात्र 38 गेंदों में 101 रन बनाकर पुरुषों के T20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र के शतकवीर बने।
    • उनका यह शतक केवल 35 गेंदों में आया, जो IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ शतक है।
See also  वर्ष 2025 में प्रमुख निधन
Scroll to Top