श्रीमंत झा ने रजत पदक जीता
चर्चा में क्यों?
भारत के शीर्ष रैंक वाले पैरा-आर्म पहलवान श्रीमंत झा ने नॉर्वे में आयोजित पैरा-आर्म कुश्ती कप 2025 में रजत पदक जीता है।
मुख्य बिंदु:
- उन्होंने +85 किग्रा वर्ग की प्रतिस्पर्द्धा में पोलैंड के मार्सिन कपलिकी को हराकर पोडियम पर अपना स्थान सुरक्षित किया। नॉर्वे के जॉन फ्रेविक ने स्वर्ण पदक जीता।
- उपलब्धियाँ और रैंकिंग:
- श्रीमंत झा की इस नवीनतम जीत से उनके अंतरराष्ट्रीय पदकों की संख्या 52 हो गई है।
- उन्होंने उज्बेकिस्तान में वर्ष 2024 में होने वाली एशिया पैरा-आर्म कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और सितंबर 2023 में कज़ाकिस्तान में होने वाली पैरा-आर्म कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
पैरा आर्म रेसलिंग:
- पैरा आर्म रेसलिंग एक प्रतिस्पर्द्धी खेल है, जो विशेष रूप से शारीरिक विकलांगता वाले एथलीटों के लिये विकसित किया गया है।
- एशिया पैरा-आर्म कुश्ती कप: यह विभिन्न देशों में आयोजित होने वाला एक ऐसा प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है, जिसमें एशिया भर के शीर्ष पैरा-आर्म पहलवान खिताब और मान्यता के लिये प्रतिस्पर्द्धा करने के लिये एक साथ आते हैं।
- भारत ने वर्ष 2024 में एशिया आर्म रेस्लिंग चैंपियनशिप की मेज़बानी की।
अफीम युद्ध (1839-1860), उत्पत्ति, प्रमुख परिणाम अफीम युद्ध (1839-1860) व्यापार और अफीम को लेकर चीन और पश्चिमी शक्तियों के…
13 April 2026
मीराबाई, प्रारंभिक जीवन, संघर्ष, प्रमुख रचनाएँ, विरासत मीराबाई भगवान कृष्ण की भक्त एक धर्मपरायण संत थीं, जो अपने भावपूर्ण…
13 April 2026
नामदेव, प्रारंभिक जीवन, मान्यताएं, साहित्यिक रचनाएं, विरासत महाराष्ट्र के भक्ति संत नामदेव ने सरल कविता के माध्यम से विट्ठल…
13 April 2026
0 Comments