श्रीमंत झा ने रजत पदक जीता
चर्चा में क्यों?
भारत के शीर्ष रैंक वाले पैरा-आर्म पहलवान श्रीमंत झा ने नॉर्वे में आयोजित पैरा-आर्म कुश्ती कप 2025 में रजत पदक जीता है।
मुख्य बिंदु:
- उन्होंने +85 किग्रा वर्ग की प्रतिस्पर्द्धा में पोलैंड के मार्सिन कपलिकी को हराकर पोडियम पर अपना स्थान सुरक्षित किया। नॉर्वे के जॉन फ्रेविक ने स्वर्ण पदक जीता।
- उपलब्धियाँ और रैंकिंग:
- श्रीमंत झा की इस नवीनतम जीत से उनके अंतरराष्ट्रीय पदकों की संख्या 52 हो गई है।
- उन्होंने उज्बेकिस्तान में वर्ष 2024 में होने वाली एशिया पैरा-आर्म कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और सितंबर 2023 में कज़ाकिस्तान में होने वाली पैरा-आर्म कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
पैरा आर्म रेसलिंग:
- पैरा आर्म रेसलिंग एक प्रतिस्पर्द्धी खेल है, जो विशेष रूप से शारीरिक विकलांगता वाले एथलीटों के लिये विकसित किया गया है।
- एशिया पैरा-आर्म कुश्ती कप: यह विभिन्न देशों में आयोजित होने वाला एक ऐसा प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है, जिसमें एशिया भर के शीर्ष पैरा-आर्म पहलवान खिताब और मान्यता के लिये प्रतिस्पर्द्धा करने के लिये एक साथ आते हैं।
- भारत ने वर्ष 2024 में एशिया आर्म रेस्लिंग चैंपियनशिप की मेज़बानी की।
मुगल साम्राज्य — सम्पूर्ण नोट्स · UPSC · PSC · NTA NET 👑 मुगल साम्राज्य · COMPLETE NOTES ·…
23 June 2026
CG TET विस्तृत नोट्स — सम्पूर्ण | Extended Notes All Chapters 🎓 CG TET · विस्तृत अध्ययन सामग्री ·…
23 June 2026
छत्तीसगढ़ का सम्पूर्ण इतिहास — विस्तृत नोट्स 🏛️ छत्तीसगढ़ · इतिहास · Complete History Notes छत्तीसगढ़ का सम्पूर्ण इतिहास…
23 June 2026
0 Comments