Skip to content

हिमाचल प्रदेश PCS 2010 PRE– पेपर 1 (सामान्य अध्ययन)

हिमाचल प्रदेश PCS 2010 – पेपर 1 (सामान्य अध्ययन)

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (हिमाचल प्रदेश पीसीएस – PCS) की परीक्षा आयोग द्वारा वर्ष 2010 में आयोजित की गयी थी। इसी हिमाचल PCS परीक्षा के प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन (General Studies) का पूर्ण प्रश्नपत्र हिंदी भाषा में उत्तर कुंजी सहित (exam paper with answer key) यहाँ दिया गया है।

पोस्ट :— हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (Himachal Administrative Service Combined Pre-Exam)
प्रश्न पत्र :— “सामान्य अध्ययन (General Studies)”, द्वितीय प्रश्न पत्र यहाँ उपलब्ध है।
परीक्षा आयोजक :— हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC)
कुल प्रश्न :— 100
पूर्णाक :— 200

हिमाचल PCS 2010 – (सामान्य अध्ययन) पेपर 1

सामान्य अध्ययन

  1. कार्बन डाइऑक्साइड इन्फ्रारेड रेंज में बहुत अधिक मात्रा में सोखी जाती है और इसकी मात्रा रेडियेशन के द्वारा पृथ्वी से वातावरण में ताप को कम कर देती है। यह कहलाता है :
    A. कार्बन डाइऑक्साइड का जलना
    B. कार्बन डाइऑक्साइड की पुनः संरचना
    C. कार्बन की पुनः संरचना
    D. ग्रीनहाउस का असर

Answer – D

  1. फ्रेयोन्स के द्वारा पर्यावरण बहुत क्षतिग्रस्त होता है। फ्रेयोन्स है:
    A. मिश्रित कार्बन गैसें
    B. मिश्रित क्लोरोफ्लुओरोहाइड्रोकार्बन्स
    C. मिश्रित सल्फर गैसें
    D. मुक्त गैसें

Answer – B

  1. निम्नलिखित में से कौन सा पौधों का हॉर्मोन नहीं है ?
    A. साइटोकाइनिन
    B. ऑक्सिन
    C. कैल्शियम
    D. जिबरेलिन

Answer – C

  1. एस्बेस्टॉस को कारोबारी प्रयोग के लिए अब प्राथमिकता नहीं दी जाती, क्योंकि :
    A. इससे फेफड़ों का कैंसर हो जाता है
    B. इसकी बनावट बहुत कमजोर है
    C. यह ध्वनिरोधी नहीं है
    D. यह आग जल्दी पकड़ लेता है

Answer – A

  1. आयोडीन प्राप्त होती है :
  2. ग्रेसीलेरिया से
    B. लेमिनेरिया से
    C. ऊडोगोनियम से
    D. स्पाइरोगायरा से

Answer – B

  1. बायोमैग्निफिकेशन का अर्थ है :
    A. वातावरणीय कारकों को मनुष्य द्वारा उठाना (रेज़ करना)
    B. खाद्य उपभोग के कारण जीवों की वृद्धि
    C. जनसंख्या परिमाण में वृद्धि
    D. खाद्य श्रृंखला के अन्त तक अजैव निम्नकरणीय प्रदूषकों के संकेन्द्रण में वृद्धि

Answer – D

  1. संसार के किस क्षेत्र में जीवधारियों का घनत्व सबसे अधिक होता है ?
    A. घास स्थल
    B. सवाना
    C. पर्णपाती वन
    D. उष्णकटिबंधीय वर्षा वन

Answer – D

  1. हेमरेजिक डेंगू ज्वर किसके द्वारा फैलाया जाता है ?
    A. एडीज़ फ्लुविएटिलिस
    B. एडीज़ एल्बिमेनस
    C. एडीज़ एजिप्टि
    D. एडीज़ मेरिस्टिका

Answer – C

  1. 2011 की भारतीय जनसंख्या के अनन्तिम आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश और भारत के जनसंख्या घनत्व में लगभग क्या अनुपात है ?
    A. 1 : 2
    B. 1 : 3
    C. 1 : 4
    D. 1 : 5

Answer – B

  1. उन शक्तियों को क्या कहा जाता है, जो पृथ्वी के भूपटल को रूप देती हैं और रूप परिवर्तित करती है ?
    A. डायस्ट्रोफिक
    B. एक्सोजिनेटिक
    C. इरोजन
    D. टेक्टोनिक

Answer – A

  1. किस प्रकार के बादल सबसे अधिक वर्षा करते हैं ?
    A. निम्बो-स्ट्रेटस
    B. स्ट्रेटो-क्यूमुलस
    C. क्यूमुलो-निम्बस
    D. सिररो-स्ट्रेटस

Answer – C

  1. कौन सी खाई प्रशांत महासागर में स्थित है ?
    A. मरियाना
    B. रोमानशे
    C. निकोबार
    D. सुण्डा

Answer – A

  1. समान वर्षा वाले स्थानों को मिलाने वाली काल्पनिक रेखाओं को क्या कहते है ?
    A. आइसोक्रोन
    B. आइसोहाइट
    C. आइसोसीसमल
    D. आइसोनेफ

Answer – B

  1. निम्नलिखित में से कौन सा देश सार्क का सदस्य नहीं है ?
    A. अफगानिस्तान
    B. भूटान
    C. मालदीव
    D. म्यांमार

Answer – D

  1. यू. एस. ए. की सिलीकोन घाटी किसके लिये प्रसिद्ध है ?
    A. सेब की खेती के लिए
    B. पैट्रोकैमिकल्स के लिए
    C. इलेक्ट्रोनिक्स के लिए
    D. भ्रमण के लिए

Answer – C

  1. किस देश में स्पेनिश भाषा बोलने वालों की संख्या सबसे अधिक हैं ?
    A. मेक्सिको
    B. पेरू
    C. अर्जेन्टीना
    D. स्पेन

Answer – A

  1. तवांग बौद्ध मठ भारत के किस राज्य में स्थित है ?
    A. सिक्किम
    B. अरुणाचल प्रदेश
    C. हिमाचल प्रदेश
    D. बिहार

Answer – B

  1. भारत में ‘गोल्डन क्वाड्रिलेटरल’ का किससे सम्बन्ध है ?
    A. वायुमार्ग
    B. रेलमार्ग
    C. सड़क मार्ग
    D. राष्ट्रीय बिजली ग्रिड

Answer – C

  1. निम्नलिखित में से कौन सा बन्दरगाह नदीमुख पर स्थित है ?
    A. कांडला
    B. मुम्बई
    C. पारादीप
    D. कोचीन

Answer – A

  1. आर्चिपेलगो से क्या अभिप्राय है ?
    A. गोल प्रवाल भित्ति
    B. एक।प्रकार का हिमशैल
    C. भू-वैज्ञानिक युग
    D. कई द्वीपों का समूह

Answer – D

  1. निम्नलिखित में से किस देश में सबसे अधिक समय-मण्डल (टाइम जोन) है ?
    A. चीन
    B. रूस
    C. कनाडा
    D. यू. एस. ए.

Answer – D

  1. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये :
    .   सूची I                             सूची II
    a. गोपाल कृष्ण गोखले         1. इंडियन नेशनल कान्फ्रेंस
    b. शिवनारायण अग्निहोत्री      2. भारत सेवक समाज
    c. महादेव गोविन्द रानाडे      3. देव समाज
    d. दयानन्द सरस्वती             4. आर्य समाज
    कूट :
    .    a b c d
    A. 4 2 1 3
    B. 2 3 1 4
    C. 3 2 4 1
    D. 1 3 2 4

Answer – B

  1. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये :
    .   सूची I                            सूची II
    a. दीनबन्धु                        1. के. एन. नटराजन
    b. मराठा                           2. जी. सी. आगरकर
    c. इंडियन सोशल रिपोर्ट    3. एन. एम. लोखण्डे
    d. शोधक                          4. बी. जी. तिलक
    कूट :
    .    a b c d
    A. 1 2 3 4
    B. 2 3 4 1
    C. 3 4 1 2
    D. 4 3 2 1

Answer – C

  1. सत्यशोधक समाज का संस्थापक कौन था ?
    A. बी. जी. तिलक
    B. ज्योतिबा फुले
    C. नारायण गुरु
    D. बी. आर. अम्बेडकर

Answer – B

  1. गदर पार्टी का मुख्यालय निम्नांकित नगरों में से किसमें था ?
    A. न्यूयॉर्क
    B. लॉस एन्जेल्स
    C. सैन फ्रान्सिस्को
    D. लन्दन

Answer – C

  1. भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान ‘द्वैध शासन व्यवस्था’ निम्नलिखित में से किस अधिनियम द्वारा प्रारम्भ की गई ?
    A. भारतीय परिषद् अधिनियम, 1861
    B. भारत सरकार अधिनियम, 1919
    C. भारत सरकार अधिनियम, 1935
    D. भारत सरकार अधिनियम, 1909

Answer – B

  1. किस वायसराय के काल में देशीभाषा (वर्नाकुलर) प्रैस अधिनियम लागू किया गया ?
    A. लार्ड कर्ज़न
    B. लार्ड मार्ले
    C. लार्ड लिटन
    D. लार्ड रिपन
See also  हिमाचल प्रशासनिक संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2017

Answer – C

  1. पिछड़े वर्गों के लिये केन्द्रीय आयोग का प्रथम अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन था ?
    A. बी. पी. मण्डल
    B. काका कालेलकर
    C. बी. आर. अम्बेडकर
    D. कांशीराम

Answer – B

  1. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में राष्ट्रीय स्तर पर जनसंख्या का घनत्व कितना है ?
    A. 326 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर
    B. 367 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर
    C. 382 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर
    D. 398 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर

Answer – C

  1. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये :
    .   सूची I                     सूची II
    a. आर. विनीत कृष्ण    1. मलकानगिरी जिलाधिकारी
    b. अनन्त पई                2. शास्त्रीय नर्तक/नृत्यांगना
    c. यामिनी कृष्णमूर्ति     3. अमर चित्र कथा के लेखक
    d. मिताली मधुमिता     4. शौर्य पुरस्कार विजेता प्रथम महिला सैन्य अधिकारी
    कूट :
    .    a b c d
    A. 2 3 4 1
    B. 1 3 2 4
    C. 4 3 2 1
    D. 3 2 1 4

Answer – B

  1. वी. के. शुंगलू समिति का गठन निम्नलिखित में से किस कार्य के लिये किया गया ?
    A. मुद्रास्फीति नियंत्रण के उपाय सुझाने हेतु
    B. प्रशासनिक सुधारों की संस्तुति हेतु
    C. लोकपाल बिल तैयार करने हेतु
    D. राष्ट्र मण्डल खेलों में वित्तीय अनियमितताओं की जाँच हेतु

Answer – D

  1. निम्नलिखित में प्रथम लोकसभा का अध्यक्ष कौन था ?
    A. सरदार गुरुमुख निहाल सिंह
    B. जी. वी. मावलंकर
    C. ए. एस. आयंगर
    D. बलराम जाखड़

Answer – B

  1. भारतीय संविधान की निम्नलिखित अनुसूचियों में से किसमें दलबदल के आधार पर सांसदों/विधायकों की निरर्हता के प्रावधान उल्लिखित हैं ?
    A. VII
    B. VIII
    C. IX
    D. X

Answer – D

  1. निम्नलिखित में कौन सा मिलान सही नहीं है ?
    A. तेलगु देशम – आंध्र प्रदेश
    B. नेशनल कान्फ्रेन्स – जे. एण्ड के.
    C. ए. आई. ए. डी. एम. के. – तमिलनाडु
    D. बीजू जनता दल – बिहार

Answer – D

  1. प्राचीन भारत के किस राजा ने रत्नावली,प्रियदर्शिका और नागानन्द नामक तीन नाटक लिखे ?
    A. अशोक महान
    B. चन्द्रगुप्त मौर्य
    C. हर्ष वर्धन
    D. समुद्रगुप्त

Answer – C

  1. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये :
    . सूची I             सूची II
    a. विशाखदत्त   1. दशकुमारचरित
    b. सुबन्धु          2. हर्षचरित
    c. दण्डी            3. मुद्राराक्षस
    d. बाणभट्ट        4. वासवदत्ता
    कूट :
    .    a b c d
    A. 1 2 3 4
    B. 3 4 1 2
    C. 2 3 4 1
    D. 1 4 2 3

Answer – B

  1. दिल्ली में पुराने किले का निर्माण किसने कराया ?
    A. शेरशाह
    B. जहाँगीर
    C. शाहजहाँ
    D. अकबर

Answer – A

  1. 19वीं शताब्दी में मोपला कृषकों ने निम्नलिखित में से किसकी निरंकुशता के विरुद्ध विद्रोह किया ?
    A. मुस्लिम शासक
    B. ब्रिटिश शासक
    C. हिन्दू जमींदार
    D. हैदराबाद का निजाम

Answer – C

  1. सूची I को जिसमें विदेशी कंपनियों के नाम दिये हैं, सूची II से जिसमें उनके द्वारा भारत में स्थापित की गई बस्तियों के नाम हैं, सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये :
    .  सूची I        सूची II
    a. डच           1. गोवा
    b. अंग्रेज        2. पुलिकट
    c. पुर्तगाली     3. बुगली
    d. फ्रांसीसी    4. चिन्सूरा
    कूट :
    .    a b c d
    A. 3 4 1 2
    B. 1 3 2 4
    C. 2 3 1 4
    D. 2 1 4 3

Answer –

  1. सूची I में दिये गये संगठनों को सूची II में दिये गये उनसे सम्बन्धित व्यक्तियों को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये :
    .  सूची I                                      सूची II
    a. ब्रिटिश इंडिया सोसायटी            1. लाला लाजपत राय
    b. लैण्डहोल्डर्स सोसायटी               2. विलियम एडम्स
    c. सर्वेन्ट्स ऑफ पीपुल सोसायटी   3. जार्ज थॉम्पसन
    d. बंगाल ब्रिटिश इंडिया सोसायटी  4. द्वारकानाथ टैगोर
    कूट :
    .    a b c d
    A. 2 4 1 3
    B. 3 2 1 4
    C. 1 2 3 4
    D. 4 3 1 2

Answer – A

  1. 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा राज्य के निम्नलिखित में से किस जिले में न्यूनतम लिंगानुपात है ?
    A. अम्बाला .
    B. रेवाड़ी
    C. महेन्द्रगढ़
    D. झज्जर

Answer – D

  1. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये :
    .  सूची I          सूची I
    a. 30 जनवरी  1. विश्व आर्द्रभूमि दिवस
    b. 2 फरवरी     2. विश्व क्षयरोग दिवस
    c. 5 जून           3. शहीद दिवस
    d. 24 मार्च       4. विश्व पर्यावरण दिवस
    कूट :
    .    a b c d
    A. 2 1 3 4
    B. 3 4 1 2
    C. 3 1 4 2
    D. 4 2 3 1

Answer – C

  1. अरविन्द केजरीवाल निम्नलिखित में से किस आन्दोलन से सम्बन्धित है ?
    A. योग
    B. आर्ट ऑफ लिविंग
    C. परिवर्तन/आर. टी. आई.
    D. देश बचाओ

Answer – C

  1. भारतीय रिज़र्व बैंक निम्नलिखित में से किस घटना की स्मृति में 150 रु. का सिक्का जारी करने की योजना बना रहा है ?
    A. भारत का प्रथम स्वाधीनता संग्राम
    B. ब्रह्म समाज की स्थापना
    C. रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयन्ती
    D. सती प्रथा का उन्मूलन

Answer – C

  1. हाल की सूची के अनुसार निम्नलिखित में से कौन भारत की सर्वाधिक धनी महिला है ?
    A. इन्दु जैन
    B. अनु आगा
    C. वन्दा कोचर
    D. सावित्री जिन्दल

Answer – D

  1. प्रस्तावना को भारतीय संविधान के अंग के रूप में निम्नलिखित में से किस वाद में स्वीकार किया गया ?
    A. ए. के. गोपालन वाद
    B. केशवानंद भारती वाद
    C. गोलकनाथ वाद
    D. मिनर्वा मिल्स वाद

Show Answer

Answer – B

  1. भारतीय संविधान के अन्तर्गत आपातकाल घोषित करने की शक्ति निम्नलिखित में से किसे प्रदान की गयी है ?
    A. .उपराष्ट्रपति
    B. राष्ट्रपति
    C. प्रधान मंत्री
    D. गृह मंत्री

Answer – B

  1. भारतीय के संविधान के अंतर्गत मूल अधिकारों का संरक्षक कौन है ?
    A. संसद
    B. राष्ट्रपति
    C. न्यायपालिका
    D. मंत्रि-परिषद्

Answer – C

  1. यह कौन निर्धारित करता है कि अमुक विधेयक वित्त विधेयक है या नहीं ?
    A. राष्ट्रपति
    B. वित्त मंत्री
    C. लोक सभा का/की स्पीकर
    D. राज्य सभा का/की सभापति

Answer – C

  1. सूची I में दिये गये भारतीय संविधानिक प्रावधानों को सूची II में दिये गये देशों से जहाँ से ये लिये गये हैं, से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये :
    .  सूची I                                               सूची II
    a. समवर्ती सूची                                      1. अमेरिका
    b. संसदीय शासन प्रणाली                       2. कनाडा
    c. राष्ट्रपति पर महाभियोग की व्यवस्था     3.आस्ट्रेलिया
    d. संघात्मक संरचना                               4. ब्रिटेन
    कूट :
    .    a b c d
    A. 1 2 3 4
    B. 4 3 2 1
    C. 2 3 1 4
    D. 3 4 1 2
See also  हिमाचल प्रदेश PCS 2011 PRE– पेपर 2 (अभिवृत्ति परीक्षण)

Answer – D

  1. निम्नलिखित में से किन परिस्थितियों में भारत में आपातकाल की घोषणा की जा सकती है ?
    1. ब्रह्म आक्रमण
    2. सशस्त्र विद्रोह
    3. आन्तरिक अशान्ति
    4. वित्तीय संकट
    कूट :
    A. 1, 2 और 3
    B. 1, 3 और 4
    C. 2, 3 और 4
    D. 1, 2 और 4

Answer – D

  1. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही नहीं है ?
    A. 42वाँ संवैधानिक संशोधन-मौलिक कर्तव्य
    B. 52वाँ संवैधानिक संशोधन-दल-बदल निरोधक कानून
    C. 73वाँ संवैधानिक संशोधन-पंचायती राज
    D. 84वाँ संवैधानिक संशोधन-केन्द्र-राज्य सम्बन्ध

Answer – D

  1. वलवन्त राय मेहता समिति का सम्बन्ध निम्न में से किससे है ?
    A. पंचायती राज व्यवस्था
    B. केन्द्र-राज्य सम्बन्ध
    C. ग्रामीण विकास
    D. चुनाव सुधार

Answer – A

  1. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष हो सकता है ?
    A. सर्वोच्च न्यायालय का कोई न्यायाधीश जो सेवा में हो
    B. उच्च न्यायालय का कोई न्यायाधीश जो सेवा में हो
    C. सर्वोच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश
    D. उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश

Answer – C

  1. मनरेगा परियोजना किससे सम्बन्धित है ?
    A. ग्रामीण रोजगार
    B. शहरी रोजगार
    C. सबके लिये शिक्षा
    D. सार्वजानिक स्वास्थ्य

Answer – A

  1. निम्नलिखित कौन सा नॉन-टॉक्सिक है ?
    A. कैडमियम
    B. मरकरी
    C. लैड
    D. सोडियम

Answer – D

  1. निम्नलिखित में से कौन सा गुण लेसर से सम्बन्धित नहीं है ?
    A. उच्च तीव्रता (इन्टैसिटी)
    B. उच्च संसक्ति (कोहेयरेन्स)
    C. उच्च मोनोक्रोमेटिसिटी
    D. उच्च प्रकाशीय क्रिया (ऑप्टिकल एक्टिविटी)

Answer – D

  1. फॉस्फोरस मिट्टी में मुख्यतः किस रूप में पाया जाता है ?
    A. ऑर्थोफॉस्फेट
    B. फॉस्फोरस ऑक्साइड
    C. फॉस्फोरस सल्फाइड
    D. फॉस्फोरिक अम्ल (एसिड)

Answer – A

  1. कार्बोहाइड्रेट्स का प्रयोग किसमें होता है ?
    A. खाद्य उद्योग में
    B. कपड़ा उद्योग में
    C. अंगाराम (कोस्मेटिक) उद्योग में
    D. रंगलेप (पेंट) उद्योग में

Answer – 

  1. नैनोटेक्नोलॉजी में किस आकार के कण प्रयोग किये जाते हैं ?
    A. 109 सेमी.
    B. 10-9 मी.
    C. 10-9 सेमी.
    D. 109 मी.

Answer – B

  1. सियुल धारा किस नदी की सहायक है ?
    A. चिनाव
    B. यमुना
    C. रावी
    D. ब्यास

Answer – C

  1. औडुम्बरा शासकों के सिक्कों पर कौन सी आकृति पाई गई है ?
    A. कमल
    B. त्रिशूल
    C. मोर
    D. शंख

Answer – B

  1. निम्नलिखित लिखकों को जिन्होंने हिमालयन क्षेत्र के बारे में लिखा है, सही ऐतिहासिक क्रम में व्यवस्थित कीजिये :
    I. टॉलमी
    II. चन्द्रगोमिन
    III. पाणिनि
    IV. वराहमिहिर
    A. III, I, II, IV
    B. I, III, IV, II
    C. II, IV, I, III
    D. I, IV, III, II

Answer – A

  1. डोडरा कवार किस नदी-घाटी में स्थित है ?
    A. पब्बर
    B. तौंस
    C. यमुना
    D. गिरी

Answer – B

  1. कांगड़ा जिले का ज्वालामुखी मन्दिर किस वास्तुशैली में है ?
    A. चौरस छत शैली (फ्लैट-रूफ शैली)
    B. शंकु छत शैली(पैगोदा-शैली)
    C. ढलुआ छत शैली (पैंट-रूफ शैली)
    D. गुम्बद शैली (डोम्ड-शैली)

Answer – D

  1. सूरजताल झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है ?
    A. कुल्लू
    B. लाहौल और स्फीति
    C. चम्बा
    D. सिरमौर

Answer – B

  1. कौन सी पर्वत श्रृंखला सिरमौर को शिमला से अलग करती हैं ?
    A. चूड़ चान्दनी
    B. चांशल
    C. हाटू
    D. शाली

Answer – A

  1. गुलेर रियासत की स्थापना किसने की थी ?
    A. कर्मचन्द
    B. हरीचन्द
    C. रुपचन्द
    D. पृथ्वीचन्द

Answer – B

  1. चम्बा के किस राजा ने औरंगजेब के उस आदेश को ठुकरा दिया था जिसमें उसे अपने राज्य में स्थित हिन्दू मन्दिरों को ध्वस्त करने को कहा गया था ?
    A. जगत सिंह
    B. उदय सिंह
    C. चतर सिंह
    D. पृथ्वी सिंह

Answer – C

  1. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की किस ग्राम पंचायत ने दिसम्बर 2010-जनवरी 2011 के चुनाव में सर्वसम्मति से केवल सभी महिला सदस्य ही चुनीं ?
    A. कामरु
    B. टापरी
    C. मुरंग
    D. सांगला

Answer – A

71.उहल जल विद्युत परियोजना हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है ?
A मण्डी
B. चम्बा
C. शिमला
D. कुल्लू

Answer – A

  1. 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस जिले में लिंगानुपात सबसे अधिक है ?
    A. सिरमौर
    B. कुल्लू
    C. चम्बा
    D. लाहौल और स्पीति

Answer – 

  1. हिमाचल प्रदेश में ‘स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजना’ किस वर्ष में प्रारम्भ की गई ?
    A. 1994 -1995
    B. 1999 -2000
    C. 2004 -2005
    D. 2007 -2008

Answer – B

  1. हिमाचल प्रदेश सरकार की ‘मुख्य मंत्री बाल उद्धार योजना’ किस श्रेणी से सम्बन्धित बच्चों तक सीमित है ?
    A. अनुसूचित जाति परिवारों के लिए
    B. अनुसूचित जनजाति परिवारों के लिए
    C. बी. पी. एल. परिवारों के लिए
    D. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति परिवारों के लिए

Answer – C

  1. मुग़ल सम्राट अकबर ने जागीर के रूप में कांगड़ा किसे प्रदान किया था ?
    A. टोडरमल को
    B. बीरबल को
    C. भगवानदास को
    D. मानसिंह को

Answer – B

  1. किस मुग़ल सेना ने 1620 ईसवी में कांगड़ा किले को अपने अधीन किया था, उसका कमांडर कौन था ?
    A. शाह कुलिखान
    B. शेख फरीद
    C. मिर्ज़ा रुस्तम कंधारी
    D. नवाब अली खान

Answer – D

  1. शिमला हिल स्टेट्स के शासकों और प्रजामण्डल के प्रतिनिधियों को जनवरी 1948 में सोलन में हुई बैठक का अध्यक्ष कौन था ?
    A. हीरा सिंह पाल
    B. भास्करा नन्द
    C. सत्यदेव बुशहरी
    D. दुर्गा सिंह

Answer – D

  1. हिमाचल प्रदेश विधान सभा में 1950 के दशक में मुख्य विरोधी दल कौन था ?
    A. लोक राज पार्टी
    B. स्वतंत्र पार्टी
    C. भारतीय जन संघ
    D. किसान मजदूर प्रजा पार्टी
See also  हिमाचल प्रदेश PCS 2011 PRE– पेपर 1 (सामान्य अध्ययन)

Answer – B

  1. 1962 में क्षेत्रीय परिषद् (टैरीटोरियल कौंसिल) को कुछ अधिक विषय हस्तांरित करने की सिफारिश करने वाली भारत सरकार की समिति का अध्यक्ष कौन था ?
    A. एम. सी. छागला
    B. अशोक के. सेन
    C. लाल बहादुर शास्त्री
    D. हुकम सिंह

Answer – B

  1. प्रदेश सरकार की ‘जैविक खेती और जल संचय प्रोजेक्ट’ को किसकी सहायता से चलाया जा रहा है ?
    A. स्वीडन
    B. आस्ट्रेलिया
    C. जापान
    D. जर्मनी

Answer – B

  1. भारतीय कृषि की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं :
    1. मानसून पर कृषि की निर्भरता
    2. जमींदारी प्रथा का उन्मूलन
    3. कृषि क्षेत्र में मज़दूर यूनियनों का अभाव
    4. भूमि पर जनसंख्या का अधिक दबाव
    उपर्युक्त में से कौन कृषि में प्रच्छन्न बेरोज़गारी (disguised unemployment) के लिये जिम्मेदार है ?
    A. केवल 1
    B. केवल 1 और 2
    C. केवल 1, 2 और 3
    D. केवल 4

Answer – D

  1. निम्नलिखित करों (टैक्सों) पर विचार कीजिए :
    1. बिक्री कर
    2. आय कर
    3. कम्पनी कर (Corporate tax)
    4. मनोरंजन कर
    उपर्युक्त में से कौन से राज्य सरकार द्वारा लगाये जाते हैं और केन्द्र सरकार के साथ बाँटे नहीं जाते हैं ?
    A. केवल 1 और 2
    B. केवल 2 और 3
    C. केवल 3 और 4
    D. केवल 1 और 4

Answer – D

  1. कम्पनी कर के संदर्भ में निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
    1. कम्पनी की कुल बिक्री
    2. लाभांश देने के बाद कुल लाभ
    3. लाभांश देने से पहले का कुल लाभ
    4. कम्पनी की कुल पूँजी
    उपर्युक्त में से किस आधार पर कम्पनी कर लगाया जाता है ?
    A. केवल 1
    B. केवल 2
    C. केवल 3
    D. केवल 4

Answer – C

  1. भारत जनसांख्यिकीय संक्रमण की निम्नलिखित में से किस अवस्था (स्टेज) पर है ?
    A. जनसंख्या में स्थिरता तथा जन्म-दर व मृत्यु-दर में कमी व समानता
    B. जन्म-दर व मृत्यु-दर दोनों में कमी
    C. जन्म-दर में कमी परन्तु मृत्यु-दर में जन्म-दर से अधिक कमी
    D. मृत्यु-दर में कमी व जन्म-दर की बढ़ती गति

Answer – C

  1. भारत में पुरुष साक्षरता 2011 की जनगणना में बढ़कर कितनी हो गई है ?
    A. 77.14 प्रतिशत
    B. 79.14 प्रतिशत
    C. 81.14 प्रतिशत
    D. 83.14 प्रतिशत

Answer – 

  1. निम्नलिखित में से कौन सी सन्धि (treaty) पर उरुग्वे राउण्ड (uruguay round) में जिससे डब्ल्यू. टी. ओ. का निर्माण हुआ, विचार नहीं किया गया ?
    A. सेवाओं में व्यापार पर सामान्य समझौता
    B. व्यापार से सम्बन्धित बौद्धिक सम्पदा अधिकार
    C. व्यापार से सम्बन्धित निवेश के उपाय
    D. पर्यावरण संरक्षण पर सामान्य समझौता

Answer – D

  1. विदेशी बाजार में कुल आयात व निर्यात मिलाकर, भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार वर्ष 2009-2010 में कौन है ?
    A. संयुक्त अरब अमीरात
    B. चीन
    C. संयुक्त राज्य अमेरिका
    D. सउदी अरब

Answer – B

  1. भारतीय निर्यात में से निम्नलिखित में किस निर्यात-उन्मुख हस्तशिल्प वस्तु का हिस्सा सबसे अधिक है ?
    A. रत्न व आभूषण वस्तुएँ
    B. चमड़े की वस्तुएँ
    C. पीतल की वस्तुएँ
    D. हाथी दाँत की वस्तुएँ

Answer – A

  1. भारत में खाद्य पदार्थों में हुई मूल्य वृद्धि को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
    1. वायदा कमोडिटी एक्सचेंज मार्किट में कृषि वस्तुओं के लेन-देन पर प्रतिबन्ध
    2. कृषि उत्पादों के आयात पर प्रतिबन्ध
    3. अनियंत्रित मौसम की स्थिति
    4. जमाखोरी व व्यापारी कार्टेल
    उपर्युक्त में से कौन खाद्य पदार्थों में मूल्य वृद्धि के लिये जिम्मेदार है ?
    A. 1 और 2
    B. 2 और 3
    C. 3 और 4
    D. 1 और 4

Answer – C

  1. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित है ?
    A. सेन्ट्रल स्टेटिस्टिकल ऑर्गनाइजेशन (सी. एस. ओ.) – राजकोषीय नीति
    B. भारतीय रिज़र्व बैंक (आर. बी. आई.) – ऋण नीति
    C. नेशनल काउंसिल फॉर एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एन. सी. ए. इ. आर.) – भारतीय आर्थिक सर्वेक्षण
    D. योजना आयोग – राष्ट्रीय आय का संकलन

Answer – B

  1. निम्नलिखित में से कौन सा अंशतः मानवीय पूँजी में निवेश को दर्शाता है ?
    A. औपचारिक शिक्षा
    B. नौकरी प्रशिक्षण
    C. बेहतर स्वास्थ्य सेवा और पोषणयुक्त आहार
    D. उपर्युक्त सभी

Answer – D

  1. निम्नलिखित में से किस कारण से मालेगांव कमेटी ने माइक्रोफाइनेन्स संस्थानों के लिए ब्याज दर पर नियंत्रण की सिफारिश की ?
    A. माइक्रोफाइनेन्स संस्थानों के प्रवर्तकों का अपनी सम्पत्ति को बढ़ा कर अमीर बनना
    B. ब्याज की ऊँची दरों से आत्महत्याएँ
    C. सूक्ष्म एन्टरप्राइजेज को छोटे ऋण उपलब्ध कराना
    D. कर्जदारों द्वारा ऋण की वापसी न करना

Answer – B

  1. बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राज्यों की सहभागिता से कार्यान्वित किये जा रहे सर्व शिक्षा अभियान (SSA) के संदर्भ में विचार कीजिए :
    1. सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन
    2. 6-10 वर्ष के बच्चों की आवश्यकता पर ध्यान देना
    3. शिक्षा गारण्टी केन्द्रों, वैकल्पिक विद्यालयों आदि की स्थापना
    4. प्रतिधारण और अभिगम के साथ नामांकन में लिंगाधारित तथा सामाजिक श्रेणी आधारित अंतरों को पाटना
    उपर्युक्त में से कौन सा सही नहीं है ?
    A. 1 और 3
    B. केवल 2
    C. 3 और 4
    D. केवल 3

Answer – B

  1. ऐन्टीबॉडीज का निर्माण किससे होता है ?
    A. प्लेटलैट्स से
    B. लाल रुधिराणु से
    C. लिम्फोसाइट्स से
    D. इओसीनोफिल्स से

Answer – C

95.रतौंधी किस विटामिन की कमी से होता है ?
A. विटामिन A
B. विटामिन B6
C. विटामिन B12
D. विटामिन C

Answer – A

  1. मनुष्य का नेत्र किस तरंग लम्बाई के लिये प्रतिसंवेदी (सैंसिटिव) होता है ?
    A. 300-390 nm
    B. 300-360 nm
    C. 380-760 nm
    D. 790-800 nm

Answer – C

97.बायोस्फीयर की परिभाषा है ?
A. पृथ्वी तथा वायुमण्डल जिसमें जीव रहते हैं
B. पृथ्वी पर मिलने वाले सभी जीव
C. पृथ्वी के सभी पादप
D. पृथ्वी के सभी जन्तु

Answer – A

  1. रोडोडेन्ड्रान लाक्षणिक वनस्पति है :
    A. उष्ण क्षेत्र की
    B. एल्पाइन क्षेत्र की
    C. मैनग्रोव पट्टी की
    D. गंगा के मैदानों की

Answer – B

  1. प्रदूषण के कुछ विश्वसनीय सूचक है :
    A. फर्न तथा साइकस
    B. शैवाल तथा लिवरवर्ट
    C. लाइकेन तथा मॉस
    D. नीम का पेड़ तथा आइकार्निया

Answer – C

  1. भोपाल गैस त्रासदी के समय किस गैस का रिसाव हुआ था ?
    A. सोडियम आइसोसायनेट
    B. इथाइल आइसोसायनेट
    C. पोटैशियम आइसोसायनेट
    D. मिथाइल आइसोसायनेट

Answer – D

Scroll to Top