Skip to content

हिमाचल प्रदेश PCS 2011 PRE– पेपर 1 (सामान्य अध्ययन)

हिमाचल प्रदेश PCS 2011 PRE पेपर 1 (सामान्य अध्ययन)

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (हिमाचल प्रदेश पीसीएस – PCS) की परीक्षा आयोग द्वारा वर्ष 2011 में आयोजित की गयी थी। इसी हिमाचल PCS परीक्षा के प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन (General Studies) का पूर्ण प्रश्नपत्र हिंदी भाषा में उत्तर कुंजी सहित (exam paper with answer key) यहाँ दिया गया है।

पोस्ट :— हिमाचल प्रशासनिक संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (Himachal Administrative Service Combined Pre-Exam)
प्रश्न पत्र :— “सामान्य अध्ययन (General Studies)”, द्वितीय प्रश्न पत्र यहाँ उपलब्ध है।
परीक्षा आयोजक :— हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC)
कुल प्रश्न :— 100
पूर्णाक :— 200

हिमाचल PCS 2011 – (सामान्य अध्ययन) पेपर 1

सामान्य अध्ययन

  1. रावी नदी का वैदिक नाम क्या है ?
    A. पुरुशनी
    B. चन्द्रभागा
    C. अर्जीकिया
    D. सतद्रू

Answer – A

  1. मुलगन घाटी हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है ?
    A. किन्नौर
    B. लाहुल स्पिती
    C. कुल्लू
    D. चम्बा

Answer – A

  1. प्राचीन आर्य नरेश दिवोदास और शाम्बर के मध्य 40 वर्षों तक चलने वाले युद्ध में किसकी हार हुई ?
    A. शक
    B. खंश
    C. किरात
    D. किन्नर

Answer – C

  1. प्राचीन समय में कुल्लू का मुख्यालय कहाँ था ?
    A. ब्रह्मपुर
    B. जगतसुख
    C. मुरगुल
    D. त्रिलोकीनाथ

Answer – B

  1. दक्षिण भारत की कहानियों के संग्रह का किसने संस्कृत में अनुवाद किया और उस कृति को कथासरितासागर का शीर्षक दिया ?
  2. सोमदेव
    B. कल्हण
    C. जयदेव
    D. शंकराचार्य

Answer – A

  1. जब बिलासपुर (कहलूर) रियासत के राजा खड़कचन्द की निःसन्तान मृत्यु हो गई तो किसे वहाँ का राजा बनाया गया ?
    A. मियां जंगी
    B. मियां मीरी
    C. संसारु
    D. बिशन सिंह

Answer – A

  1. उस हिमाचली को पहचानिये जो 1964 में टोक्यो में होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे ?
    A. दर्शन सिंह
    B. प्रीथीपाल सिंह
    C. चरणजीत सिंह
    D. गुरुबक्श सिंह

Answer – C

  1. चम्बा में स्थित लक्ष्मीनारायण मन्दिर को किसने बनवाया ?
    A. मेरु वर्मन
    B. साहिल वर्मन
    C. लक्ष्मी वर्मन
    D. ललित वर्मन

Answer – B

  1. शाहजहाँ ने 1645 ईसवी में नूरपुर रियासत के किस नरेश को बलख के उज़बेकों को नियंत्रित करने के लिए भेजा ?
    A. जगत सिंह
    B. बसदेव (बासु)
    C. राजरूप सिंह
    D. पृथ्वी सिंह

Answer – A

  1. कौन सी संधि शिमला की पहाड़ी रियासतों के राजनैतिक पटल से गोरखों की रवानगी और अंग्रेजों के आगमन का संकेत देती है ?
    A. सगौली की संधि
    B. लाहौर की संधि
    C. मलाओं की संधि
    D. रामगढ़ की संधि

Answer – A

  1. ‘राजा-गद्दण’ प्रेम गीत किस राजा द्वारा नोखू गद्दण से प्रणय याचना को चित्रित करता है ?
    A. जसवां के मान सिंह
    B. चम्बा के श्री सिंह
    C. नूरपुर के बीर सिंह
    D. कांगड़ा के संसार चन्द

Answer – D

  1. निम्नलिखित सूची I में आइ.एन. ए. के कुछ बहादुरों के नाम हैं और सूची II में उनके योगदान के लिए उन्हें दी गई उपाधियाँ :
    .   सूची I                              सूची II
    a. मेजर मेहर दास                 1. शेरे हिन्द
    b. हरी सिंह                            2. तगमाए शत्रुनाश
    c. कैप्टन बख्शी प्रताप सिंह     3. सरदारे जंग
    d. लै. अमर चन्द                    4. असाधारण शौर्य के लिए तमगा
    नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही मिलान कीजिए :
    कूट :
    .    1 2 3 4
    A. a c b d
    B. b c a d
    C. c d b a
    D. d a b c

Answer – B

  1. डॉ. पियूष गुलेरी की पुरस्कृत रचना ‘छाँटे’ क्या है ?
    A. उपन्यास
    B. नाटक (ड्रामा)
    C. कविता
    D. निबन्ध

Answer – C

  1. निम्नलिखित में से कौन प्रथम लोक सभा के लिए निर्विरोध चुना गया ?
    A. डॉ. वाइ.एस. परमार
    B. आनन्द चन्द
    C. पंड़ित पदम देव
    D. जोगिन्दर सेन

Answer – B

  1. 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस जिले में महिला साक्षरता की दर सबसे कम है ?
    A. कुल्लू
    B. किन्नौर
    C. चम्बा
    D. लाहुल स्पिती

Answer – C

  1. दिसम्बर 2010 जनवरी 2011 के पंचायत चुनावों का निचार उपमण्डल की अनेक पंचायतों ने किस मुद्दे पर बहिष्कार किया था ?
    A. सीमेन्ट फैक्ट्री के विरोध में
    B. बेहतर सड़क संयोजी (सुविधा) की मांग को लेकर
    C. सेब और अन्य फलों के विपणन की बेहतर सुविधा की मांग को लेकर
    D. करचम-वांगटू जलविद्युत परियोजना के विरोध में

Answer – D

  1. 1948 में कब हिमाचल प्रदेश बना तो उसमें शामिल होने वाली सबसे छोटी रियासत/ठकुराई कौन सी थी (क्षेत्रफल के आधार पर) ?
    A. रतेष
    B. कुठार
    C. दरकोटी
    D. रार्वीगढ़
See also  हिमाचल प्रदेश PCS 2010 PRE– पेपर 1 (सामान्य अध्ययन)

Answer – A

  1. चम्बा पत्तन पुल जो बिना स्तम्भों के होने के कारण हिमाचल प्रदेश में अपनी किस्म का पहला है, किस नदी पर बना है ?
    A. रावी
    B. सतलज
    C. यमुना
    D. ब्यास

Answer – D

  1. आयुर्वेद विभाग ने मण्डी जिले में किस स्थान पर हर्बल गार्डन स्थापित किया है ?
    A. सरकाघाट
    B. सुन्दर नगर
    C. करसोग
    D. जोगिन्दर नगर

Answer – D

  1. आवश्यक वस्तुओं के वितरण के लिए हिमाचल प्रदेश के सभी परिवारों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। उनमें से दो हैं-गरीबी रेखा से नीचे वाले (बी. पी. एल.) और गरीबी रेखा से ऊपर वाले (ए. पी. एल.)। अन्य दो कौन से है ?
    A. अन्त्योदय और अनुसूचित जाति परिवार
    B. अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति परिवार
    C. अन्नपूर्णा और अनुसूचित जाति परिवार
    D. अन्नपूर्णा और अन्त्योदय परिवार

Answer – D

  1. प्राचीन भारत के निम्नलिखित राजवंशों को सही कालक्रम में क्रमवद्ध कीजिए :
    I. मौर्य
    II. गुप्त
    III. नन्द
    IV. कुषाण
    A. IV, II, I, III
    B. II, III, IV, I
    C. III, I, IV, II
    D. III, II, IV, I

Answer – C

  1. वर्धमान महावीर का जन्म किस स्थान पर हुआ ?
    A. गया
    B. कुण्डग्राम
    C. कपिलवस्तु
    D. पाटलिपुत्र

Answer – B

23.गाँधीजी ने अपना डांडी मार्च कहाँ से शुरू किया ?
A. वर्धा
B. साबरमती
C. खेड़ा
D. अहमदाबाद

Answer – B

  1. 1939 ईसवी में सुभाषचन्द्र बोस के कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने के बाद कौन पार्टी अध्यक्ष बना ?
    A. पट्टाभि सीतारमैया
    B. मौलाना आज़ाद
    C. राजेन्द्र प्रसाद
    D. जय प्रकाश नारायण

Answer – C

25.होम रूल लीग के दो प्रमुख नेता कौन थे ?
A. तिलक और ऐनी बीसेन्ट
B. तिलक और फिरोज़शाह मेहता
C. एनी बीसेन्ट और बी. सी. पाल
D. बी. सी. पाल और तिलक

Answer – A

  1. 1943 ईसवी के चार प्रान्तों में मुस्लिम लीग के मन्त्रिमण्डल स्थापित हुए। उनमें से दो प्रान्त थे सिन्ध और एन. डब्ल्यु. एफ. पी.। शेष दो कौन से थे ?
    A. पंजाब और बंगाल
    B. असम और पंजाब
    C. बंगाल और असम
    D. बंगाल और यू. पी.

Answer – C

  1. किस मुग़ल शासक ने अपने पिता की मृत्यु के बाद अपनी सौतेली माँ को कैद कर दिया ?
    A. औरंगज़ेब
    B. शाहजहाँ
    C. जहाँगीर
    D. हुमायूँ

Answer – B

  1. बंगाल के विभाजन को किस वर्ष रद्द कर दिया गया ?
    A. 1909 ईसवी
    B. 1910 ईसवी
    C. 1911 ईसवी
    D. 1912 ईसवी

Answer – C

  1. 1907 ईसवी में काँग्रेस का विभाजन किस स्थान पर हुआ ?
    A. बनारस
    B. कलकत्ता
    C. नागपुर
    D. सूरत

Answer – D

  1. ‘स्वतन्त्रता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’ यह घोषणा सबसे पहले किस भारतीय ने की ?
    A. महात्मा गांधी
    B. बाल गंगाधर तिलक
    C. लाला लाजपत राय
    D. चन्द्रशेखर आज़ाद

Answer – B

  1. अखिल भारतीय पददलित वर्गों के संघ की स्थापना किसने की ?
    A. बी. आर. अम्बेडकर
    B. नारायण गुरु
    C. ज्योतिबा फुले
    D. लाला लाजपत राय

Answer – A

  1. आर्य समाज के संस्थापक कौन हैं ?
    A. स्वामी विवेकानन्द
    B. स्वामी अग्निवेश
    C. स्वामी दयानन्द
    D. पंडित विष्णु शास्त्री

Answer – C

  1. दक्षिणी सूडान गणराज्य की राजधानी कहाँ है ?
    A. खरतूम
    B. जूबा
    C. ओमडुरमान
    D. बैनगुई

Answer – B

  1. 2011 का साहित्य एकेडमी पुरस्कार किसे दिया गया है ?
    A. नामवर सिंह
    B. दूधनाथ सिंह
    C. काशीनाथ सिंह
    D. राजेन्द्र यादव

Answer – C

  1. भारत के पहले उत्तर ध्रुवीय अनुसन्धान केन्द्र का क्या नाम है ?
    A. हिमाद्री
    B. मैत्री
    C. भारती
    D. दक्षिण गंगोत्री

Answer – A

  1. ओलम्पिक खेलों का चिह्न आपस में जुड़े हुए पांच छल्ले हैं।ये छल्ले अलग-अलग रंगों के हैं। दो रंग हैं-नीला और काला। बाकी तीन रंग कौन से हैं ?
    A. हरा, लाल, बैंगनी
    B. लाल, बैंगनी, पीला
    C. हरा, गुलाबी, पीला
    D. हरा, पीला, लाल

Answer – D

  1. काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क भारत के किस राज्य में है ?
    A. उत्तराखण्ड
    B. उत्तर प्रदेश
    C. असम
    D. पश्चिमबंग

Answer – C

  1. व्हीलर द्वीप किस राज्य के समुद्री तट पर है ?
    A. गोआ
    B. गुजरात
    C. उड़ीसा
    D. तमिलनाडु

Answer – C

  1. निम्नलिखित में कौन सा मानव विकास सूचकांक का मापदण्ड नहीं है ?
    A. जीवन प्रत्याशा (लाइफ एक्स्पैक्टेंसी)
    B. लिंगानुपात
    C. साक्षरता दर
    D. समग्र/सकल पंजीयन (ग्रौस एनरोलमेंट)

Answer – B

  1. मैगसेसे पुरस्कार जीतने वाले राजेन्द्र सिंह किस क्रियाकलाप से जुड़े है ?
    A. मानवाधिकार
    B. बाल कल्याण
    C. पर्यावरण के मुद्दे
    D. जल संरक्षण
See also  हिमाचल प्रदेश PCS 2010 PRE– पेपर 2 (अभिवृत्ति परीक्षण)

Answer – D

  1. स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी संयुक्त राज्य अमेरिका को किस देश ने भेंट किया था ?
    A. इंग्लैण्ड
    B. फ्रांस
    C. जर्मनी
    D. स्विट्जरलैण्ड

Answer – B

  1. ऐलोरा गुफाओं के बारे में कौन सा कथन सही है ?
    A. ये सभी गुफाएँ बौद्ध धर्म से सम्बन्धित हैं
    B. इनमें से अधिकांश गुफाएँ बौद्ध धर्म से सम्बन्धित हैं
    C. इनमें अधिकांश गुफाएँ हिन्दू धर्म से सम्बन्धित हैं
    D. इस सभी गुफाएँ हिन्दू धर्म से सम्बन्धित हैं

Answer – C

  1. भारत के किस शहर के उद्यान शहर (गार्डन सिटी) कहा जाता है ?
    A. चण्डीगढ़
    B. बंगलुरु
    C. श्रीनगर
    D. थिरुवनंतपुरम्

Answer – B

  1. पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट कहाँ मिलते हैं ?
    A. अन्नामलाई पर्वत पर
    B. अनाइमुडी पर्वत पर
    C. नीलगिरि पर्वत पर
    D. पालनी पर्वत पर

Answer – C

  1. भारतीय उपमहाद्वीप की कौन महत्त्वपूर्ण नदियों के स्रोत वृहत हिमालय में मानसरोवर झील के समीप हैं। ये नदियाँ हैं :
    A. सिन्धु, झेलम और सतलज
    B. ब्रह्मपुत्र, सतलज और यमुना
    C. ब्रह्मपुत्र, सिन्धु और सतलज
    D. झेलम, सतलज और यमुना

Answer – C

  1. सूची I के साथ सूची II को सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये :
    .       सूची I                       सूची II
    .   (परमाणु विद्युत् संयंत्र)    (राज्य)
    a. काकरापार                    1. कर्नाटक
    b. कैगा                              2. गुजरात
    C. रावतभाटा                     3. राजस्थान
    d. नरोरा                            4. उत्तर प्रदेश
    कूट :
    .     a   b   c   d
    A. II, I, IV, III
    B. I, II, IV, III
    C. I, II, III, IV
    D. II, I, III, IV

Answer – D

  1. कोयली है :
    A. असम में जलविद्युत संयंत्र
    B. महाराष्ट्र में ताप-विद्युत संयंत्र
    C. गुजरात में तेल शोधनशाला
    D. आन्ध्र प्रदेश में जैव-गैस संयंत्र

Answer – C

  1. जावर खानें किसके लिए महत्त्वपूर्ण हैं ?
    A. बॉक्साइट
    B. टंग्स्टेन
    C. जस्ता
    D. सीसा

Answer –  

  1. नीचे दी गई कौन-कौन सी नदियाँ हिमाचल के पर्वतों से निकलती हैं ?
    A. ब्यास, रावी और चेनाव
    B. रावी, चेनाव और झेलम
    C. सतलज, ब्यास और रावी
    D. सतलज, रावी और झेलम

Answer – A

  1. पेनाईन (यूरोप), अप्लेशियन (अमेरिका) और अरावली (भारत) किसके उदाहरण हैं ?
    A. प्राचीन पर्वत
    B. युवा पर्वत
    C. वलित पर्वत
    D. अवरोधी या ब्लॉक पर्वत

Answer –  

  1. विश्व की लगभग 90% के बराबर वार्षिक मत्स्य आपूर्ति से होती है ?
    A. अन्तःस्थली जल
    B. पेरू समुद्री तट
    C. महाद्वीपीय मग्नतट (शेल्फ)
    D. खुला सागर

Answer – C

  1. धात्विक खनिजों का उत्पादन नीचे दिए गए किसको छोड़कर प्रत्येक से प्रभावित होता है ?
    A. बाजार से दूरी
    B. उपलब्ध मात्रा
    C. अयस्क की प्रचुरता
    D. अयस्क का वजन

Answer – D

  1. गहन निर्वाह कृषि किस क्षेत्र में केन्द्रित है :
    A. भूमध्यसागरीय जलवायु के क्षेत्र में
    B. मुख्य नदी घाटियों तथा डेल्टा जैसे गंगा में
    C. संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य-पश्चिमी मैदानों में
    D. स्कैन्डिनेविया के लैपलैण्ड क्षेत्रों में

Answer – B

  1. भूमध्यसागरीय कृषि :
    A. ग्रीष्मकालीन वर्षा की वृहत मात्रा पर निर्भर है
    B. अंगूर, जैतून, सन्तरे और अंजीर के लिए प्रसिद्ध है
    C. कृषि प्रदेशों में एक निम्न उत्पादक है
    D. केवल दक्षिणी यूरोप और उत्तरी अफ्रीका में पायी जाती है

Answer – B

  1. यदि भारत के राष्ट्रपति के त्याग-पत्र देने के समय या मृत्यु हो जाने के समय उपराष्ट्रपति का पद भी खाली हो, तो राष्ट्रपति का कार्यभार कौन संभालेगा ?
    A. लोक सभा स्पीकर
    B. राज्य सभा का उपाध्यक्ष
    C. वरिष्ठतम राज्यपाल
    D. भारत का मुख्य न्यायाधीश

Answer – D

  1. किस राज्य के राज्यपाल की राज्य में राज्यपाल शासन लगाने की शक्ति प्राप्त है ?
    A. त्रिपुरा
    B. नागालैण्ड
    C. मिजोरम
    D. जम्मू और कश्मीर

Answer – D

  1. निम्नलिखित जोड़ों में कौन सा मिलान सही नहीं है ?
    पूर्व स्पीकर राजनैतिक दल
    A. पी. ए. संगमा कांग्रेस
    B. जी. एच. सी. बालयोगी तेलुगुदेशम पार्टी
    C. मनोहर जोशी बी. जे. पी.
    D. सोमनाथ चटर्जी सी. पी. आई. (एम.)

Answer – C

  1. निम्न कथनों में कौन सा कथन उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के बारे में सही नहीं है ?
    A. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है
    B. वह अपने पद पर राष्ट्रपति की इच्छा पर्यंत रहता है
    C. उसे किसी अन्य उच्च न्यायालय में स्थानान्तरित किया जा सकता है
    D. उसे प्रमाणित अभद्र व्यवहार या असमर्थता के आधार पर हटाया जा सकता है
See also  हिमाचल प्रदेश PCS 2011 PRE– पेपर 2 (अभिवृत्ति परीक्षण)

Answer – B

  1. लोक लेखा समिति अपनी रिपोर्ट किसे प्रस्तुत करती है ?
    A. भारत के राष्ट्रपति को
    B. वित्त मन्त्री को
    C. संसदीय कार्य मन्त्री को
    D. संसद को

Answer – D

  1. भारतीय संविधान में बन्दी प्रत्यक्षीकरण की रिट जारी करने की शक्ति किसमें निहित है ?
    A. जिला न्यायालयों में
    B. केवल उच्च न्यायालयों में
    C. केवल उच्चतम न्यायालय में
    D. उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय दोनों में

Answer – D

  1. उथली झीलें जिसमें अधिक मात्रा में कार्बनिक उत्पाद होते हैं, कहलाती हैं :
    A. परपोषित
    B. सुपोषी
    C. मध्यपोषी
    D. अल्पपोषी

Answer – B

  1. आगामी वर्षों में चर्म से संबंधित विकृतियाँ निम्नलिखित कारण से अधिक सामान्य हो जायेंगी :
    A. परिमार्जकों के अत्यधिक प्रयोग से
    B. जल प्रदूषण से
    C. वायु प्रदूषण से
    D. ओजोन परत के क्षय से

Answer – D

  1. जंगलों का नाश, शहरीकरण तथा बढ़ता हुआ प्रदूषण सभी का कारण है :
    A. हरितगृह प्रभाव
    B. वैश्विक तापन (ग्लोबल वार्मिंग)
    C. ओज़ोन क्षय
    D. जनसंख्या विस्फोट

Answer – D

  1. WWF (वर्ल्ड वाइल्ड-लाइफ फंड) का पशु चिह्न क्या है ?
    A. डोल्फिन
    B. कंगारू
    C. चीता
    D. जाइन्ट पांडा

Answer – D

  1. विलुप्त स्पीशीज (जाति) के पादप जीन्स संचित किये जाते हैं :
    A. जीन लाइब्रेरी में
    B. जीन बैंक में
    C. उद्भिजालय (हरबेरियम) में
    D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – B

  1. राजस्थान का राज्य पक्षी है :
    A. साइबेरियाई सारस
    B. वृहत भारतीय सारस (सारंग)
    C. राजहंस
    D. हार्नबिल (एक पक्षी)

Answer – B

  1. मृदा क्षरण (अपरदन) अधिक होता है जब :
    A. अधिक वर्षा होती है
    B. वर्षा नहीं होती है
    C. कम वर्षा होती है
    D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – A

  1. पारिस्थितिकी होती है :
    A. केवल पर्यावरणीय कारकों के कारण
    B. पर्यावरण पर पौधों के प्रभाव के कारण
    C. पादप अनुकूलन के कारण
    D. जीव तथा उनके पर्यावरण के बीच संबंध के कारण

Answer – D

  1. सूर्य प्रिय पौधे हैं :
    A. हैलोफाइटस
    B. सियोफाइटस
    C. हेलियोफाइटस
    D. ऑटोट्रॉफ्स

Answer – C

  1. निम्नलिखित में से कौन प्राकृतिक पॉलीमर नहीं है ?
    A. ऊन
    B. रेशम
    C. कपास
    D. टेपलॉन

Answer – D

  1. पॉलीमर जिसका प्रयोग रस्सी तथा कालीन के फाइबर (रेशे) बनाने में किया जाता है, होता है ?
    A. पॉलीऐसीटीलीन
    B. पॉलीप्रोपीलीन
    C. पॉलीऐक्रीलोनाइट्राइल
    D. पी. वी. सी.

Answer – B

  1. डाइबिटिज से पीड़ित मरीज के मूत्र के नमूने (सैम्पल) में होता है :
    A. सुक्रोज
    B. फ्रक्टोज
    C. ग्लुकोज
    D. उपर्युक्त सभी

Answer – C

  1. डीजल तेल का गुण डीजल इंजन में निर्धारित किया जाता है :
    A. तेल संघटन द्वारा
    B. ऑक्टेन संख्या द्वारा
    C. सीटेन संख्या द्वारा
    D. मिलाये गये संयोजियों द्वारा

Answer – C

  1. लोहा की जंग है :
    A. एक विद्युत्-रासायनिक प्रक्रिया
    B. एक प्रकाश-रासायनिक प्रक्रिया
    C. एक विद्युत्-विश्लेषण प्रक्रिया
    D. उपर्युक्त सभी

Answer – A

  1. जब मृदु स्टील को उच्च तापमान पर गर्म किया जाता है और अचानक पानी में ठंडा किया जाता है तो वह कठोर तथा भंगुर हो जाता है। वह प्रक्रिया कहलाती है :
    A. कठोरीकरण (हार्डनिंग)
    B. तापानुशीतलन
    C. शीतलन
    D. टेम्परिंग

Answer – C

  1. निम्नलिखित में से किसे न्यूक्लियर रिएक्टर में सुधार हेतु प्रयोग किया जाता है ?
    A. ग्रेफाइट
    B. पैराफिन
    C. कठोर जल
    D. उपर्युक्त सभी

Answer – D

  1. सिलिकॉन कार्बाइड (SiC) को निम्न रूप में भी जाना जाता है :
    A. क्वात्र्ज
    B. ट्राइडीनाइट
    C. कोरन्डम
    D. कार्बोरन्डम

Answer – D

  1. एक पीली नीली गैस जिसमें मछली के समान गन्ध आती है, कालिमायुक्त लेड पेन्टिंग रंग प्रत्यावर्तित करती है। यह गैस रॉकेट में ईंधन के रूप में भी प्रयुक्त होती है। यह है :
    A. ऑक्सीजन
    B. अमोनिया
    C. सल्फर डाइ-ऑक्साइड
    D. ओजोन

Answer – D

  1. क्लोरीन की ब्लीचिंग क्रिया उत्पन्न होती है निम्न की उपस्थिति में :
    A. नमी
    B. सूर्य-प्रकाश
    C. विशुद्ध ऑक्सीजन
    D. विशुद्ध सल्फर डाइ-ऑक्साइड

Answer – A

  1. मायोग्लोबिन में हीम जैवकीय रूप में महत्त्वपूर्ण है जिसका प्रयोग निम्न के संचय में किया जाता है :
    A. मांसपेशियों में नाइट्रोजन
    B. मांसपेशियों में क्लोरीन
    C. मांसपेशियों में ऑक्सीजन
    D. मांसपेशियों में कार्बन डाइ-ऑक्साइड

Answer – C

Scroll to Top