71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
चर्चा में क्यों?
वर्ष 2023 के लिये भारत की सिनेमाई उत्कृष्टता को सम्मानित करने हेतु 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की आधिकारिक घोषणा की गई।
मुख्य बिंदु
- पुरस्कार के बारे में:
- वर्ष 2023 के संस्करण में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के नियमों के तहत क्षेत्र का विस्तार करते हुए कुल 31 फीचर फिल्में, 24 गैर-फीचर फिल्में, सिनेमा पर 27 पुस्तकें तथा 16 फिल्म समीक्षकों को सम्मिलित किया गया।
- शाहरुख खान को अपने 30 वर्ष से अधिक के फिल्मी करियर में प्रथम राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन भारत सरकार की ओर से सूचना और प्रसारण मंत्रालय के माध्यम से किया जाता है।
- पुरस्कार श्रेणियाँ: ये वार्षिक पुरस्कार निम्नलिखित श्रेणियों में प्रदान किये जाते हैं— फीचर फिल्म, गैर-फीचर फिल्म, सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन तथा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार।
शीर्ष राष्ट्रीय विजेता
वर्ग | विजेता |
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म | 12वीं फेल |
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन | सुदीप्तो सेन – द केरल स्टोरी |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल) |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | रानी मुखर्जी – मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे |
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय मनोरंजन फिल्म | रॉकी और रानी की प्रेम कहानी |
किसी निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म | आत्मापंफलेट |
राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म | सैम बहादुर |
फीचर फिल्म पुरस्कार
पुरस्कार श्रेणी | फिल्म / कलाकार |
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म | कटहल (Kathal) |
सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म | डीप फ्रीज |
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म | श्यामची आई |
सर्वश्रेष्ठ पृष्ठभूमि स्कोर | एनीमल (हर्षवर्द्धन रामेश्वर) |
सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका | शिल्पा राव – छलिया (जवान) |
सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक | PVN S रोहित – बेबी (तेलुगु) |
सर्वश्रेष्ठ संपादन | पूक्कालम – मिधुन मुरली |
सर्वश्रेष्ठ छायांकन | केरल की कहानी – प्रशांतु महापात्रा |
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन | सैम बहादुर – सचिन, दिव्या, निधि |
सर्वश्रेष्ठ मेकअप | सैम बहादुर -श्रीकंठ देसाई |
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी | ढिंढोरा बाजे रे – रॉकी और रानी (वैभवी मर्चेंट) |
सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिज़ाइन | एनिमल – सचिन सुधाकरन और हरिहरन |
अभिनय पुरस्कार
वर्ग | विजेता |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल) |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे) |
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता | विजय राघवन (पुक्कलम), मुथुपेट्टई भास्कर (पार्किंग) |
सर्वश्रेष्ठ सह नायिका | उर्वशी (उल्लोझुक्कू), जानकी बोडीवाला (वाश) |
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार | सुकृति बांदीरेड्डी (गांधी थाथा चेट्टू), कबीर खंडारे (जिप्सी), त्रिशा तोशर, श्रीनिवास पोकले, भार्गव (नाल 2) |
गैर-फीचर फिल्म पुरस्कार
पुरस्कार | प्राप्तकर्त्ता |
सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र | गॉड, वल्चर एंड ह्यूमन |
सर्वश्रेष्ठ गैर-काल्पनिक फिल्म | फ्लावरिंग मैन |
सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म | गिद्ध – द स्कैवेंजर |
सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म | नाल 2 |
AVGC में सर्वश्रेष्ठ फिल्म | हनुमान |
सर्वश्रेष्ठ वॉयसओवर | द सेक्रेड जैक – हरि कृष्णन एस |
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (गैर-फीचर) | द स्पिरिट ड्रीम्स ऑफ चेरॉ |
सर्वोत्तम सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्य | द साइलेंट पैंडेमिक |