भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) बल
ITBP ने सुरक्षा और कार्रवाई संबंधी तत्परता बढ़ाने के लिए 33 सीमा चौकियों को भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब स्थानांतरित कर दिया है।
ITBP के बारे में
- यह गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है।
- आदर्श वाक्य: शौर्य-दृढ़ता-कर्मनिष्ठा।
- उत्पत्ति: इसे 1962 में चीनी आक्रमण के बाद CRPF अधिनियम के तहत स्थापित किया गया था। हालांकि, 1992 में संसद ने ITBPF अधिनियम पारित किया था।
- इसके मुख्य कार्य:
- यह भारत-चीन सीमा की 3,488 किमी लंबी सीमा की सुरक्षा करता है।
- यह राष्ट्रीय महत्त्व की विभिन्न संस्थाओं को सुरक्षा प्रदान करता है, जिनमें राष्ट्रपति भवन भी शामिल है।
- यह हिमालयी क्षेत्र में प्राकृतिक विपदाओं से निपटने वाले प्रथम बल के रूप में कार्य करता है।
0 Comments
