quize final 3 safety and health

करेंट अफेयर्स क्विज़ - मई 2026

प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC/PSC) के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न

Q1. हाल ही में केंद्र सरकार ने अवैध प्रवासन एवं अन्य असामान्य कारणों से उत्पन्न जनसांख्यिकीय परिवर्तनों का अध्ययन करने हेतु एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया। इस समिति के अध्यक्ष कौन हैं?

[A]. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजन गोगोई [B]. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) प्रकाश प्रभाकर नाओलेकर [C]. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एन. वी. रमना [D]. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू. यू. ललित

Q2. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने संघर्ष-संबंधी यौन हिंसा के लिए निम्नलिखित में से किन देशों को अपनी ब्लैकलिस्ट में नई प्रविष्टियों के रूप में शामिल किया?

[A]. इज़राइल और रूस [B]. इज़राइल और ईरान [C]. रूस और यूक्रेन [D]. सीरिया और रूस

Q3. हाल ही में सारिपुत्र एवं मौद्गल्यायन के पवित्र अवशेषों को साँची स्तूप से मंगोलिया भेजा गया। साँची स्तूप निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

[A]. उत्तर प्रदेश [B]. बिहार [C]. मध्य प्रदेश [D]. महाराष्ट्र

Q4. हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रॉमा केयर तक पहुंच को निम्नलिखित में से किस मौलिक अधिकार का अभिन्न हिस्सा माना है?

[A]. अनुच्छेद 14 के अंतर्गत समानता का अधिकार [B]. अनुच्छेद 19 के अंतर्गत स्वतंत्रता का अधिकार [C]. अनुच्छेद 21 के अंतर्गत जीवन का अधिकार [D]. अनुच्छेद 23 के अंतर्गत शोषण के विरुद्ध अधिकार
See also  5 question

Q5. हाल ही में चर्चा में रहे व्हीकल-टू-एवरीथिंग (V2X) संचार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. V2X वाहनों को अन्य वाहनों, नेटवर्क आदि के साथ वास्तविक समय में संचार करने में सक्षम बनाता है।
2. इसे स्वायत्त ड्राइविंग की आधारभूत प्रौद्योगिकी माना जाता है।
3. यह केवल ऑनबोर्ड सेंसरों पर निर्भर करता है।

[A]. केवल 1 और 2 [B]. केवल 2 और 3 [C]. केवल 1 और 3 [D]. 1, 2 और 3

Q6. निम्नलिखित में से कौन-सा देश क्वाड (QUAD) का सदस्य नहीं है?

[A]. भारत [B]. जापान [C]. ऑस्ट्रेलिया [D]. दक्षिण कोरिया
Scroll to Top